पंजाब 20 फरवरी 2024* बस स्टैंड में प्राईवेट वाहनों की एंट्री की जाये बंद
कई बार हो चुके हैं हादसे, आतंकी घटना भी हो सकती है
अबोहर, 20 फरवरी (शर्मा/सोनू): स्थानीय बस स्टैंड में प्राईवेट वाहन खड़े करने से जहां बस चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ता है वहीं कभी भी कोई हादसा भी हो सकता है। गौरतलब है कि कुछ चार पहिया वाहन चालक अपने कारों को पार्किंग में खड़ी करने की बजाये बस स्टैंड में लगाकर चले जाते हैं। जिस कारण बस स्टैंड में आने वाली बसों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। यहां दुकानदारों का कहना है गाडिय़ां बिना किसी पहचान व जानकारी के खड़ी होती है जिनसे आतंकी घटनाएं भी घट सकती है। प्रशासन को प्राईवेट वाहनों की पार्किंग बस स्टैंड में बैन करनी चाहिए।
फोटो:3, बस स्टैंड में खड़ी कारें।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR
More Stories
नई दिल्ली 5 अक्टूबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*
मुजफ्फरनगर 4 अक्टूबर 26 कवाल में भगवान पार्श्वनाथ की भव्य वार्षिक रथयात्रा धूमधाम से संपन्न,,,
कौशाम्बी 4अक्टूबर 26*सर्व समाज की पार्टी है राष्ट्रीय लोकदल,–इमरान हैदर रिजवी*