कानपुर नगर1अगस्त25*भाऊपुर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन हादसे का निरीक्षण करने पहुंचे पुलिस उपायुक्त पश्चिम दिनेश त्रिपाठी*
आज दिनांक 01/08/2025 सायं लगभग 16:15 बजे गाड़ी संख्या 15269 साबरमती जनसाधारण एक्सप्रेस, जो कि मुजफ्फरपुर (बिहार) से चलकर आगरा एवं जयपुर होते हुए साबरमती की ओर जा रही थी भाऊपुर रेलवे स्टेशन के निकट दुर्घटनाग्रस्त हो गई। ट्रेन के इंजन से छठा व सातवां डिब्बा पटरी से उतर गए।
घटना की सूचना प्राप्त होते ही पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) दिनेश त्रिपाठी मय पुलिस बल के साथ तत्काल घटनास्थल पर पहुँचे एवं स्थिति का स्थलीय निरीक्षण किया। दुर्घटना में दो यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं, जिनमें पैर में हल्की चोट की पुष्टि हुई है। घायलों को तत्काल प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराया गया है। घटनास्थल पर स्थिति अब नियंत्रण में है, कोई जनहानि नहीं हुई है, इस मौके पर सहायक पुलिस आयुक्त पनकी भी9 मौजूद रहे |

More Stories
कौशाम्बी12अगस्त26*नगर पंचायत करारी में भारतीय जनता पार्टी ने निकाला तिरंगा यात्रा।*
पूर्णिया बिहार 12 अगस्त 26 भक्ति की गंगा बही रामनगर में*जितेंद्र यादव ने किया श्रीमद्भागवत कथा का उद्घाटन*
गोरखपुर12अगस्त26*शिवकुमार तिवारी की नृशंस हत्याकांड के आरोपियों की हुई गिरफ्तारी