कानपुर नगर19जनवरी24*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर कानपुर नगर की महत्वपूर्ण खबरें
[19/01, 3:00 pm] Monu shivrajpur: #Kanpur
गंगा बैराज में एक और खतरनाक स्टंट वायरल
पुलिस की कड़ाई के बावजूद नही थमी स्टंट बाजी
ई रिक्शे के ऊपर खड़े होकर स्टंट करते हुए स्टंट बाज का वीडियो जमकर वायरल
नवाबगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत गंगा बैराज का बताया जा रहा वीडियो
[19/01, 3:10 pm] Monu shivrajpur: 🆔उत्तरी दिल्ली में DRDO कार्यालय की छठी मंजिल पर एक कमरे में आग लग गई।आग पर काबू पा लिया गया है और कूलिंग का काम जारी है: दिल्ली अग्निशमन सेवा
अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।
[19/01, 3:11 pm] Monu shivrajpur: ब्रेकिंग, न्यूज
सिद्धार्थनगर,यूपी
सिद्धार्थनगर के सीएमओ डॉक्टर नरेंद्र बाजपेई को उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने किया निलंबित।
कई दिनों से ट्रांसफर पोस्टिंग को लेकर बना हुआ था चर्चा का विषय।
उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने मामले को संज्ञान लिया और सीएमओ को किया निलंबित।
विभागीय कार्यवाही में शिथिलता बरतने पर सीएमओ को किया निलंबित,आम जनमानस और जनप्रतिनिधियों से व्यवहार खराब होने पर किया गया है निलंबित।
उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए अपर निदेशक सहारनपुर मंडल के कार्यालय से किया संबद्ध।
उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने ट्वीट कर दी जानकारी।
संवाददाता,
रामानंद भार्गव
थाना गौल्हौरा
बांसी सिद्धार्थनगर
[19/01, 5:08 pm] Monu shivrajpur: *प्रेस विज्ञप्ति*
*◆ प्रभु श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा के आयोजन के अवसर पर दिनांक 22 जनवरी को जनपद में सार्वजनिक अवकाश घोषित-*
*कानपुर नगर, दिनांक 19 जनवरी, 2024 (सू0वि0)*
जिलाधिकारी विशाख जी० ने बताया कि विशेष सचिव, सामान्य प्रशासन अनुभाग, उ०प्र० शासन लखनऊ के द्वारा अयोध्या में दिनांक 22 जनवरी, 2024 को राम जन्म भूमि परिसर में बने मंदिर में प्रभु श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन सुनिश्चित हुआ है, जिसके दृष्टिगत निगोशिएबुल इन्स्ट्रुमेंट एक्ट 1881 के अधीन दिनांक 22 जनवरी, 2024 को उत्तर प्रदेश में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है।
उन्होंने बताया कि उक्त के अनुपालन में जनपद कानपुर नगर में राम जन्म भूमि परिसर में बने मंदिर में प्रभु श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन के अवसर पर दिनांक 22 जनवरी, 2024 को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया जाता है।
—————–
[19/01, 5:25 pm] Monu shivrajpur: जिलाधिकारी अपडेट 19 जनवरी, 2024 कानपुर नगर।
जिलाधिकारी श्री विशाख जी0 एवं अपर पुलिस उपायुक्त यातायात सुश्री अंकिता शर्मा
द्वारा आज संयुक्त रूप से टाटमिल चौराहे पर सुगम यातायात सुनिश्चित किए जाने हेतु कानपुर विकास प्राधिकरण लोक निर्माण विभाग , रेलवे एवं सेतु निगम के अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया गया। बाबू पुरवा से टाट मील चौराहे को जोड़ने वाले आरओबी से झकरकटी को जाने वाले फ्री लेफ्ट लेन का चौड़ीकरण तथा सीधे घण्टाघर की ओर आने वाली लेन का चौड़ीकरण करने हेतु स्थलीय निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी द्वारा उपस्थित सम्बन्धित अधिकारियों को निम्न निर्देश दिए गए :-
● अपर पुलिस उपायुक्त यातायात को निर्देशित किया गया कि टाटमिल पुल का इंजीनियरिंग प्वाइंट से सर्वे कराते हुए सुगम यातायात सुनिश्चित किये जाने हेतु वांछित चौड़ीकरण के कार्य हेतु प्रस्ताव बनाते हुए सेतु निगम तथा रेलवे को प्रस्ताव प्रेषित किया जाए। रेलवे के उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि फ्री लेफ्ट लेन का चौड़ीकरण हेतु रेवले की अप्रयुक्त जमीन का प्रयोग किये जाने हेतु वांछित अनापत्ति यथाशीघ्र निर्गत किया जाए।
● अधीक्षण अभियंता कानपुर विकास प्राधिकरण को निर्देशित किया गया कि टाटमिल पुल के फ्री लेफ्ट लेन का चौड़ीकरण कार्य मे आने वाले विद्युत आपूर्ति पोलो आदि की यूटिलिटी सिफ्टिंग एवं सड़क निर्माण हेतु स्टीमेट बनाने हेतु आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की जाए।
● महाप्रबंधक, सेतु निगम को निर्देश दिए गए कि वर्तमान उपयुक्त जमीन को सम्मिलित करते हुए बाबू पुरवा से सीधे घंटाघर को जाने वाले लेन का चौड़ीकरण किए जाने एवं रीटेंनिंग वाल बनाए जाने हेतु स्टीमेट तैयार कर यथशीघ्र प्रस्तुत किया जाए।
निरीक्षण के दौरान अपर पुलिस उपायुक्त यातायात सुश्री अंकिता शर्मा, जी0एम0 सेतु निगम श्री मिथलेश, प्रभारी मुख्य अभियंता कानपुर विकास प्राधिकरण, रेलवे तथा अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहे।
[19/01, 5:28 pm] Monu shivrajpur: *कार्यालय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कानपुर नगर।*
*प्रेस विज्ञप्ति*
*जिला जज द्वारा प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर किया गया रवाना*
माननीय राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशों के अनुपालन में दिनांक- 09.03.2024 को आयोजित की जा रही राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने हेतु जनपद न्यायालय परिसर, कानपुर नगर से आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत का आम जनमानस में प्रचार- प्रसार हेतु माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कानपुर नगर *श्री प्रदीप कुमार सिंह द्वितीय* द्वारा जनपद न्यायालय परिसर, कानपुर नगर से प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।
अपर जिला जज/ *नोडल अधिकारी राष्ट्रीय लोक अदालत श्री विनय सिंह* एवं अपर जिला जज/ *सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कानपुर नगर श्रीमती शुभी गुप्ता* जी ने बताया कि उक्त प्रचार वाहन जनपद न्यायालय परिसर से बड़ा चौराहा होते हुए, शहर के प्रमुख मार्गों से होकर सार्वजानिक स्थलों से होते हुए तहसीलों, रेलवे स्टेशन, बस अड्डा तक जाकर राष्ट्रीय लोक अदालत का प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करेगा। इस अवसर पर समस्त सम्मानित न्यायिक अधिकारीगण, कर्मचारीगण, अधिवक्तागण, पुलिसकर्मी, पराविधिक स्वयं सेवक उपस्थित रहें|
————–
[19/01, 5:37 pm] Monu shivrajpur: *कानपुर ब्रेकिंग।*
*नाबालिग लड़की के साथ रोहित नाम के युवक ने किया दुष्कर्म!*
*नाबालिग पीड़िता को बहला फुसलाकर ले गया था आरोपी!*
*पीड़िता कि माँ की तहरीर पर पुलिस ने किया था मुकदमा दर्ज!*
*पीड़िता की माँ का आरोप है कि पुलिस ने मुकदमा तो दर्ज कर लिया था लेकिन आरोपी को अभी तक नही किया गिरफ्तार!*
*डीसीपी साउथ जोन के थाना सेन पश्चिम पारा का है पूरा मामला!*
[19/01, 6:11 pm] +91 788 044 0170: *कानपुर ब्रेकिंग*
कानपुर/ थाना बाबूपुरवा के पूर्व बाबूपुरवा चौकी इंचार्ज रामकांत गौतम का 13-12-2023 को सजेती थाने में ट्रांसफर होने के बाद भी नही किया जा रहा है रवाना।
दारोगा जी लगे है अपना ट्रान्सफर रुकवाने के जुगाड़ में क्योंकि मिल रही बाबूपुरवा से मोटी मलाई।
DCP साऊथ रविन्द्र कुमार के पास पहुंची दारोगा रामकांत की शिकायत।
अब बड़ा सवाल यह उठता है की ज़िले के नए पुलिस आयुक्त अखिल कुमार ने 4 दिन पहले जो रवानगी एक्सप्रेस चलाई उसमे अपने पीआरओ तक को नहीं छोड़ा, तो रमाकांत जी पर मेहरबानी क्यों?
[19/01, 6:17 pm] Monu shivrajpur: *प्रेस विज्ञप्ति*
*कानपुर नगर, दिनांक 19 जनवरी, 2024 (सू0वि0)*
जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी, विनय उत्तम ने बताया कि विषेश सचिव, समाज कल्याण अनुभाग-3 के द्वारा दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजना के क्रियान्वयन हेतु निर्गत समय-सारिणी के अनुसार कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है।
उन्होंने बताया कि 21 जनवरी, 2024 तक छात्र द्वारा त्रुटियों को सुधार करने व फाइनल प्रिन्ट आउट निकालने से पूर्व 03 कार्य दिवसों में-छात्र/छात्राओ द्वरा किये गये आनलाइन आवेदन में हुई त्रुटियों को राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केन्द्र, लखनऊ द्वारा छात्रवृत्ति के पोर्टल पर स्टूडेन्ट सेक्शन में प्रदर्शित किया जाना है। दिनांक 22 जनवरी, 2024 तक हार्ड कापी छात्र/छात्राओ द्वारा वॉछित संलग्नको सहित विद्यालय में जमा किया जाना है। 23 जनवरी, 2023 तक शिक्षण संस्थाओ द्वारा आवेदन पत्रो को ऑनलाइन सत्यापित एवं अग्रसारित करना। 24 जनवरी से 20 फरवरी, 2024 तक विश्वविद्यालय/ एफिलियेटिंग एजेंसी/जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा वास्तविक छात्रो का सत्यापन जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा वास्तविक छात्रो का सत्यापन कराना होगा।
उन्होंने जनपद की समस्त शैक्षणिक संस्थाओ को सूचित किया है कि संस्थाओ द्वारा आवेदन अग्रसारित करने हेतु मात्र 04 दिवस अवशेष है। शैक्षणिक संस्थाओ द्वारा फाइनल सबमिट किये गये आवेदनो के सापेक्ष छात्रवृत्ति आवेदन सत्यापित कर अग्रसारित करने की गति अति न्यून है। अतः जनपद की समस्त शैक्षणिक संस्थाओ को सूचित किये आवेदन अग्रसारित करने हेतु मात्र 04 दिवस अवशेष होने के दृष्टिगत शासन द्वारा उपरोक्तानुसार निर्धारित समय सारिणी के अनुसार अपने स्तर पर लंबित समस्त आवेदन सत्यापित कर अग्रसारित करना सुनिश्चित करें।
—————-
[19/01, 6:51 pm] Monu shivrajpur: *कानपुर ब्रेकिंग*
राम भजन में शामिल हुए मुस्लिम समाज के लोग
राम भजन के कार्यक्रम में मुस्लिम समाज के लोगों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा
22 जनवरी को हैं अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा
जिसको लेकर आयोजित हो रहे है तमाम कार्यक्रम
कल्याणपुर के गोवा गार्डन में राम भजन कार्यक्रम का हुआ आयोजन
आयोजन में भारी संख्या में पहुंचे मुस्लिम समाज के लोगो ने लिया आरती मे हिस्सा
भजन के दौरान मुस्लिम समाज के लोगों ने हिंदू मुस्लिम एकता का दिया संदेश
[19/01, 7:57 pm] +91 6388 289 550: *दिन–रात जेसीबी चलाकर मिट्टी का अवैध रूप से किया जा रहा खनन,जिम्मेदार अधिकारी सो रहे कुंभकर्णी नींद*
*सूत्रों ने बताया कि जेसीबी संचालक का कहना है कि हमें नहीं है किसी का डर क्योंकि विभाग को समय–समय पर देते हैं उनका हिस्सा,इसलिए जिसे जो करना हो वह करे, नहीं होगी कार्यवाही*
*फतेहपुर* जनपद हमेशा से खनन के मामले को लेकर चर्चा पर बना रहता है लेकिन फिर भी जिम्मेदार विभाग कार्यवाही करने के बजाए उनसे अपना हिस्सा लेकर आराम से कुंभकर्णी नींद सो जाते हैं,जिस कारण खनन माफियाओं के हौसले और भी बुलंद होते नजर आते हैं,हालांकि आपको बताते चलें कि सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना राधानगर क्षेत्र के बडनपुर के निवासी रामदत्त पाल के पास दो जेसीबी हैं जिसके चलते वह अपनी दबंगई के बल पर लक्ष्मणपुर में दिन–रात बराबर मिट्टी का अवैध रूप से खनन करता है और मिट्टी से लदे ओवरलोड ट्रैक्टर थाने के सामने से गुजरते हैं और थाने की पुलिस देखती रहती है,लेकिन ओवरलोड ट्रैक्टर एवं जेसीबी संचालक पर कार्यवाही करने के नाम पर बिल्कुल से बैकफुट पर नजर आती दिखाई देती है।हालांकि अब देखने वाली बात यह होगी कि थाना राधानगर के
[19/01, 8:09 pm] +91 6388 289 550: कानपुर के दि लॉ एसोसिशन कानपुर नगर में नामांकन फार्म का विक्रय आज से प्रारंभ हो गया है ।
एल्डर कमेटी चेयरमैन श्री विजय आचार्य जी ने यह बताया कि जनवरी फरवरी के शुरवात में ही चुनाव संपन्न हो जायेगे ।
[19/01, 8:28 pm] +91 98898 56609: ककवन बिल्हौर ब्रेकिंग
ककवन के नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष से नही संतुष्ट पार्टी के कार्यकर्ता मंडल और बूथ स्तर के
पार्टी कार्यकर्ताओं ने सौंपा पत्र क्षेत्रीय अध्यक्ष को सामूहिक इस्तीफे का बदलाव न होने पर
पार्टी कार्यकर्ताओं का आरोप संगठन में कभी नहीं सक्रिय रहे नव नियुक्त मंडल अध्यक्ष
पूर्व मंडल महामंत्री के नेतृत्व में कई लोग तहसील परिसर में कल दे सकते हैं सामूहिक इस्तीफा बदलाव न होने पर
[19/01, 8:47 pm] Monu shivrajpur: जिलाधिकारी अपडेट 19 जनवरी, 2023 कानपुर नगर।
जिलाधिकारी श्री विशाख जी० की अध्यक्षता में सरसैया घाट स्थित नवीन सभागार में स्वच्छ भारत मिशन(ग्रामीण) फेज-2 योजनांतर्गत मॉडल ग्राम पंचायतों में स्थापित ठोस कचरा प्रबंधन केंद्र/आर.आर.सी. के माध्यम से ग्राम पंचायतों में घर-घर कूड़ा संग्रहण का कार्यों एवं की प्रगति की समीक्षा बैठक संपन्न हुई। प्रथम चरण में जनपद में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन हेतु नगरीय क्षेत्र/ बाजार क्षेत्र के समीप के 16 मॉडल ग्राम पंचायतों को चयनित किया गया है। ग्राम पंचायत क्षेत्र में सम्मिलित घरों, संस्थाओं, शिक्षण संस्थानों, वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों, औद्योगिक इकाइयों से निकलने वाले ठोस कचरे के समुचित निपटान हेतु अपशिष्ट प्रबंधन केंद्र का संचालन ग्राम पंचायत में रेवेन्यू मॉडल के रूप में विकसित कर किया जा रहा है।
साथ ही जिलाधिकारी द्वारा जल जीवन मिशन के अंतर्गत ‘हर घर नल योजना’ के कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई एवं कार्यदायी संस्थाओं द्वारा कराए जा रहे कार्यों की जांच कराकर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश जिला विकास अधिकारी को दिए गए।
जिलाधिकारी द्वारा आर.आर.सी. सेंटर के संचालन एवं हर घर जल योजना के संबंध में उपस्थित संबंधित अधिकारियों को निम्नलिखित निर्देश दिए:-
• जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देशित किया गया कि ग्राम पंचायत स्तर पर अतिरिक्त ई रिक्सा / बैटरी आधारित कूड़ा वाहन किराए पर अथवा ग्राम पंचायत द्वारा किस्तों पर लेकर अवशेष मैरिज लॉन/बैंकेट हॉल, ढाबा, पेट्रोल पम्प शराब ठेके, बैंक, उद्योग आदि स्थानों से शत प्रतिशत कूड़ा उठान का कार्य सुनिश्चित किया जाए।
• सहायक विकास अधिकारी (पंचायत)/ संबंधित ग्राम पंचायत सचिव को निर्देशित किया गया कि ग्राम पंचायत में स्वच्छता शुल्क न देने वाले दुकानदारों मैरिज लॉन, ढाबा, पेट्रोल पम्प, शराब ठेके, बैंक, शिक्षण संस्थानों, वाणिज्यिक, औद्योगिक इकाइयों आदि को चेतावनी/ नोटिस जारी करते हुए निर्धारित स्वच्छता शुक्ल वसूले किए जाने की कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। साथ ही ग्राम पंचायत में खाली पड़े प्लाट्स की सफाई भी सुनिश्चित की जाए, जिसके लिए मकान मालिक/प्लाट्स मलिक को नोटिस निर्गत किया जाए तथा ग्राम पंचायत क्षेत्रांतर्गत ऐसे चाय/ जूस आदि दुकानदरों जिनके द्वारा अपनी दुकानों पर डस्टबिन आदि नहीं रखा जा रहा है जिसके कारण खुले में कूड़ा फेका जा रहा है ऐसे दुकानदारों नोटिस निर्गत किए जाने की कार्यवाही सुनिश्चित की जाए।
• समस्त खंड विकास अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि संबंधित ग्राम पंचायतों में उपायुक्त, जिला उद्योग केंद्र के माध्यम से औद्योगिक इकाइयों, जिला आबकारी अधिकारी के माध्यम से शराब ठेकों, जिला पूर्ति अधिकारी के माध्यम से पेट्रोल पंपों से कूदा उठान हेतु एवम यूजर चार्जेस प्राप्त करने की कार्यवाही सुनिश्चित की जाए।
• जल जीवन मिशन की समीक्षा के दौरान जिला विकास अधिकारी को निर्देश दिए गए कि जिन ग्राम पंचायतों में कार्यदायी संस्थाओं द्वारा कार्य पूर्ण कर लिए जाने एवं जलापूर्ति की सूचना दी गई है, उन ग्राम पंचायतों में किए गए कार्यों की टीम बनाकर जांच करा ली जाए कि ग्राम पंचायत के समस्त मजरों में जलापूर्ति हो रही है अथवा नहीं।
• जिला पंचायती राज अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि कार्यदायी संस्थाओं द्वारा जिन ग्राम पंचायतों में 80 प्रतिशत एफएचटीसी क्लेम किया गया है उन ग्राम पंचायतों के सचिव के माध्यम से कार्यदायी संस्थाओं द्वारा कराए गए कार्यों की जांच कराई जाए।
• जिलाधिकारी द्वारा जनपद के समस्त विकास खंडों की 02-02 ग्राम पंचायतों का रैंडम आधार पर चयन करते हुए जिला विकास अधिकारी को निर्देश दिए गए कि उक्त ग्राम पंचायतों में कार्यदायी संस्थाओं द्वारा कराए गए कार्यों की स्थिति की जांच कल तहसील दिवस के उपरांत जनपद स्तरीय अधिकारियों के माध्यम से चेक लिस्ट बनाकर कराई जाए।
• जिला विकास अधिकारी को निर्देश दिए गए कि 96 ग्राम पंचायतों में पूर्व स्थापित पानी की टंकियों के हो रही जलापूर्ति के अतिरिक्त उन ग्राम पंचायतों के अवशेष मजरों में हर घर जल योजना के अंतर्गत डीपीआर के स्टेटश की रिपोर्ट अधिशासी अभियंता जल निगम से प्राप्त किया जाए।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी श्री सुधीर कुमार, जिला विकास अधिकारी श्री गजेन्द्र निरंजन, जिला पंचायत राज अधिकारी श्री कमल किशोर, समस्त खंड विकास अधिकारी समेंत समस्त संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।
[19/01, 9:27 pm] Monu shivrajpur: *मीडिया अपडेट- ऑपरेशन #कार_ओ_बार*
आज दिनांक-19.01.2024 को श्रीमान् पुलिस आयुक्त श्री अखिल कुमार के निर्देशन में तथा चारों जोन के पुलिस उपायुक्तों के पर्यवेक्षण में सभी प्रभारी निरीक्षकों/थानाध्यक्षों द्वारा सार्वजनिक स्थान पर, गाड़ियों में मद्यपान कर रहे कुल 06 लोगों के विरुद्ध CrPC की धारा-151 के तहत कार्यवाही की गई तथा 536 लोगों का 34 पुलिस एक्ट के तहत चालान किया गया । ऑपरेशन #कार_ओ_बार कठोरता के साथ चलता रहेगा, विधि विरुद्ध असामाजिक कार्य किए जाने पर कठोर कार्यवाही होगी।
[20/01, 12:42 am] +91 88028 98835: कानपुर ब्रेकिंग न्यूज
हमेशा विवादों में घिरा रहने वाला चर्चा का विषय बना थाना बर्रा का आज एक नया कारनामा फिर आया सामने
चौकी में नहीं हुई सुनवाई तो थाने में दिया गया प्रार्थना पत्र
आपसी सुलह समझौते के बाद आग बबूला हुए चौकी प्रभारी
चौकी प्रभारी शैलेंद्र सिंह ने दिखाया रौद्र रूप
पीड़िता के कहने के बाद भी बेवजह हवा लात में बंद कर युवक को बेल्टो से पीटा
मना करने पर पीड़ित पत्रकार को दे डाली जेल भेजने की धमकी
महिला पत्रकार ने बताया चौकी प्रभारी शैलेंद्र सिंह ने अभद्रता करते हुए थाने से भाग जाने की दी धमकी
अपनी औकात में रहो तुम जैसी महिला पत्रकारों की औकात क्या है मैं बहुत अच्छी तरह जानता हु
महिलाओं के चरित्र को लेकर अभद्र टिप्पणी करने वाला चौकी इंचार्ज को किस बात का है घमंड
थाने में कई बार प्रार्थना पत्र देने के बाद भी नहीं हुई आज तक कोई कार्यवाही
आपसी सुलह के बाद भी युवक को बेरहमी से पिटा
अपराध रोकने में नाकाम
बर्रा क्षेत्र में हो रही लगातार चोरी
लगातार हो रही चोरी से बौखलाए चौकी प्रभारी ने पीड़ितों के साथ ही कर डाली अभर्द्रता
कानपुर कमिश्नर के वादे दिखे फेल चौकी प्रभारी का पत्रकारों के साथ व्यवहार संदेश जनक और निंदनीय कृत्य
पत्रकार ने बर्रा चौकी प्रभारी के ऊपर लगाए गंभीर आरोप
पत्रकार पहुंची थी अपनी फरियाद लेकर चौकी प्रभारी शैलेंद्र सिंह अभद्रता करके थाने से भाग जाने को कहा
पत्रकार और उसके साथियों को थाने में दोबारा दिखने पर फर्जी मुकदमे में भेजुगा जेल
दे डाली धमकी
चौकी प्रभारी शैलेंद्र सिंह के इस बर्ताव से सभी पत्रकार भाइयों में आक्रोश
पत्रकार श्वेता सिंह कानपुर के सभी पत्रकार भाइयों के साथ कल 11:30 बजे डीसीपी रविंद्र कुमार करेगी मुलाकात ।
✍️✍️सुनील कुमार तिवारी✍️✍️

More Stories
अयोध्या 3 मार्च 26*चंद्र ग्रहण के चलते आज बंद रहेंगे श्री रामलला एवं हनुमानगढ़ी के दर्शन।*
कानपुर नगर 3 मार्च 26*शहर में नुज़ूल ज़मीन प्रकरण कब्जेधारियों के लिए बना नासूर,
रोहतास 3 मार्च 26*भारत-मलेशिया संबंध:बदलते वैश्विक परिदृश्य में रणनीतिक साझेदारी का विस्तार,रुणा आनंद*