कानपुर नगर18नवम्बर23*डीएम की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया।
(कानपुर बिल्हौर)जिलाधिकारी श्री विशाख जी0 की अध्यक्षता में तहसील बिल्हौर में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में ग्रामीणों की समस्याएं सुनते हुए 06 प्रकरणों में आज ही समाधान दिवस के पश्चात उप जिलाधिकारी बिल्हौर, तहसीलदार बिल्हौर, नायब तहसीलदार तथा अन्य राजस्व अधिकारियों की टीमों को तत्काल निस्तारण हेतु भेजा गया। एक प्रकरण में आई.जी.आर.एस. पोर्टल में लेखपाल द्वारा असन्तोषजनक रिपोर्ट लगाने के कारण उप जिलाधिकारी बिल्हौर को निर्देश दिए गए कि संबंधित लेखपाल को विशेष प्रतिकूल प्रविष्टि देते हुए विभागीय कार्यवाही प्रारंभ किए जाने के निर्देश दिए।
संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान प्राप्त शिकायतों के समयानुसार गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु उपस्थित अधिकारियों को निम्न निर्देश दिए:-
संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर उपस्थित समस्त जनपदस्तरीय अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि जनसामान्य की शिकायतों का स्थानीय स्तर पर गुणवत्तापूर्ण समाधान करना शासन की प्राथमिकता है, जिसके आधार पर प्राप्त समस्त प्रकार की शिकायतों का समयबद्ध रूप से गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित कराया जाए।
समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों के त्वरित गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु 06 प्रकरणों की आज ही जांच कर वस्तुस्थिति से अवगत कराने के लिए एवं समाधान हेतु संबंधित अधिकारियों को समाधान दिवस के पश्चात मौके पर भेजा गया।
खलिहान की जमीन पर अवैध कब्जे की शिकायत के निस्तारण में गलत आख्या लगाने के कारण पीड़ित द्वारा असन्तोष जनक आख्या लगाने के कारण ग्राम जबती बादशाहपुर के लेखपाल पर विशेष प्रतिकूल प्रविष्टि देते हुए उनके विरुद्ध विभागीय किए जाने के निर्देश उप जिलाधिकारी बिल्हौर को दिए।
समस्त प्रकार की प्राप्त शिकायतों की सन्दर्भ आख्या आज ही आई.जी.आर.एस. पोर्टल पर दर्ज कराने के निर्देश उप जिलाधिकारी बिल्हौर को दिए।
संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी श्री सुधीर कुमार, उप जिलाधिकारी बिल्हौर श्रीमती रश्मि लांबा, तहसीलदार बिल्हौर सहित अन्य समस्त संबंधित विभागों के जनपद स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।

More Stories
लखनऊ28जुलाई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर दोपहर 1 बजे की बड़ी खबरें……………….*
सुल्तानपुर28जुलाई26*अमहट मंडी की समस्याओं का “अंबार”, व्यापारी नेताओं ने जिलाधिकारी से लगाई गुहार – “जल्दी आंख खोलो”*
फतेहपुर28जुलाई26*फतेहपुर स्थित दीवानी न्यायालय परिसर का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया।