*Big Breaking News kanpur*
कानपुर नगर14मई26*सफ़ाई कर्मचारियों सहित संघ के नेताओं ने किया आव्हान, शहरभर में सफ़ाई व्यवस्था रहेगी ठप*
*निजीकरण के खिलाफ भड़का सफाई कर्मचारियों का फूटा गुस्सा,नगर निगम मुख्यालय पर जोरदार प्रदर्शन,शहर की सफाई व्यवस्था होगी ठप”*
*कानपुर नगर निगम में सफाई व्यवस्था के निजीकरण के विरोध में उत्तर प्रदेश सफाई कर्मचारी संघ के नेता और कर्मचारियों ने किया ज़ोरदार प्रदर्शन*।
*नगर निगम मुख्यालय पर सैकड़ों सफाई कर्मचारियों ने जोरदार प्रदर्शन करते हुए प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की और चेतावनी दी कि अगर निजीकरण का फैसला वापस नहीं लिया गया तो शहरभर की सफाई व्यवस्था ठप कर दी जाएगी।*
*कर्मचारियों के अनुसार वर्षों से सेवा दे रहे सफाई कर्मचारियों के अधिकारों और रोजगार पर हमला किया जा रहा है। प्रदर्शनकारियों ने “निजीकरण के खिलाफ़” और “सफाई कर्मचारियों का शोषण बंद करो” जैसे नारों से नगर निगम परिसर गूंज उठा*।
*सफाई कर्मचारी संघ के नेताओं ने आरोप लगाया कि नगर आयुक्त अर्पित उपाध्याय को कई बार पत्र भेजे गए और मिलने का प्रयास भी किया गया, लेकिन कर्मचारियों की समस्याओं को सुनने के लिए कोई पहल नहीं की गई*।
*इससे कर्मचारियों में भारी नाराजगी है। संघ नेताओं ने साफ कहा कि अगर कर्मचारियों के हितों की अनदेखी जारी रही तो हड़ताल और उग्र होगी और संघ के निर्देश के बिना कोई कर्मचारी काम पर नहीं जाएगा*।
*सफ़ाई कर्मचारियों का कहना है कि यह सिर्फ नौकरी बचाने की लड़ाई नहीं है, बल्कि हजारों परिवारों के भविष्य और सम्मान की लड़ाई है।*

More Stories
सिद्धार्थनगर3जुलाई26*लापरवाही*शिक्षकों की कमी से हांफ रहे 28 राजकीय विद्यालय*
गोरखपुर3जुलाई26*5 महीने से रुका वेतन दिलाने का किया प्रयास कर्मचारी संघ ने दिखाया मानवीय चेहरा*
नई दिल्ली3जुलाई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह की देश राज्यों से बड़ी खबरे…*