कानपुर नगर13अप्रैल24*आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन करने के सम्बंध में अपर पुलिस आयुक्त पश्चिम का बयान।
कानपुर नगर से राजेन्द्र राठौड़ की रिपोर्ट यूपीआजतक
दिनांक 11.4.24 को थाना अर्मापुर के ईदगाह में सम्राट विकास नामक व्यक्ति द्वारा किये गये अपराधिक कृत्य के सम्बन्ध में थाना अर्मापुर में मु०अ०सं० 20/2024 धारा 188/341/353/171 (ग) भादवि पंजीकृत किया गया था और सम्राट विकास उपरोक्त को धारा 151 द०प्र०सं० के अन्तर्गत गिरफ्तार कर थाना पनकी लाया गया था, जहाँ पर मा० विधायक श्री अमिताभ बाजपेई, श्री आलोक मिश्र घोषित प्रत्याशी, आगामी लोकसभा चुनाव, संजय यादव, ओमा रवि सिंह इत्यादि द्वारा लगभग 200 व्यक्तियों के समूह के साथ विधियों / कानूनों का उल्लघंन किया गया, जिसकी जांच अपर पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) कानपुर नगर द्वारा की गई ।
जांच के दौरान, थाने पर उपलब्ध सी०सी०टी०वी० फुटेज व मौके पर बनाई गई वीडियों का अवलोकन किया गया जिससे स्पष्ट हो रहा है कि उपरोक्त व्यक्तियों द्वारा लोकसभा चुनाव की आदर्श आचार संहिता प्रभावी होने और सम्पूर्ण कमिश्नरेट कानपुर नगर में धारा 144 सीआरपीसी लागू होने के बावजूद, बिना पूर्व अनुमति के समय लगभग 11.15 बजे पूर्वान्ह थाना पनकी पर आकर आकामक भाषाशैली मे अतार्किक बाते करते हुए अविधिक धरना प्रदर्शन किया गया, जिसके कारण लगभग एक घण्टे से अधिक समय तक कार्य सरकार बाधित रहा तथा लोक सेवकों के लोक कृत्य के निर्वहन में बाधा उत्पन्न हुई। विभिन्न प्रयोजनों से थाने पर आने वाली आम जनता व पुलिस का इस दौरान थाना परिसर में आवागमन भी बाधित हुआ। इस दौरान थाने पर अपने कार्य हेतु आये हुए आगन्तुकों को बिना उनका कार्य पूर्ण हुए उपरोक्त धरना प्रदर्शन के कारण वापस लौटना पडा। ईद का त्यौहार होने के कारण सभी राजपत्रित अधिकारीगण अपने-अपने आवंटित क्षेत्र में डियूटीरत थे। उपरोक्त व्यक्तियों के द्वारा किये जा रहे अविधिक धरना प्रदर्शन के कारण 03 राजपत्रित अधिकारियों व क्यू०आर०टी० पुलिस बल को अपना डियूटी क्षेत्र छोडकर थाना पनकी पर आना पडा, जिसके कारण अन्य थाना क्षेत्रों में भी कार्य सरकार प्रभावित हुआ। इसके अतिरिक्त, उपरोक्त व्यक्तियों व इनके समर्थकों द्वारा अभद्र, विद्वेषपूर्ण व क्षोभपूर्ण भाषा का प्रयोग किया जाना जांच से पाया गया है।
उपरोक्त विधियों / कानूनों के उल्लघंन के सम्बन्ध में जांचोपरान्त, थाना पनकी पर मु0अ0सं0 144/2024 धारा 6/188/341/505 (2) भादवि व 125 लोक प्रतिनिधित्व अधि० 1951 का बनाम 1. अमिताभ बाजपेई 2. आलोक मिश्र 3. संजय यादव 4. ओमा 5. रवि सिंह व लगभग 200 अज्ञात व्यक्तियों के विरूद्ध दर्ज कर आवश्यक अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

More Stories
महोबा 15 अप्रैल 26*घटिया निर्माण से ठेकेदार सरकार को लगा रहे लाखों रूपये का चूना
नई दिल्ली * 15 अप्रैल 2026 , बुधवार*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर आज का राशिफल*
नई दिल्ली 15 अप्रैल 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*