*Breaking News kanpur*
कानपुर नगर13 मई26*चंद रुपयों के लालच में सड़को पर बढ़ती अराजकता व शहर में अपराध और अपराधियों की बनी हुई है मौज*
*कानपुर में ट्रैफिक व्यवस्था ध्वस्त: 20-50 रुपये की वसूली में उलझी खाकी, सड़क पर ऑटो चालकों की दबंगई से जाम और बवाल*
*कानपुर के जीटी रोड स्थित कल्याणपुर क्रासिंग और इंदिरा नगर मोड़ पर यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमराई हुई है। सड़क के बीचों-बीच ऑटो, टेम्पो और बस चालकों द्वारा खुलेआम वाहन खड़े कर सवारियां भरी जा रही हैं, जिससे दिनभर लगा रहता है लंबा जाम*
*हालात इतने बिगड़ चुके हैं कि राहगीरों और स्कूली बच्चों तक को जान जोखिम में डालकर सड़क पार करनी पड़ रही है। जनता के अनुसार चंद रुपये की लालच के चलते होमगार्ड और ट्रैफिक कर्मी भी इस अव्यवस्था पर आंखें मूंदे बैठे हैं, जिसके कारण सड़क हादसों का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है*।
*आरोप है कि सड़क के बीचों बीच और किनारे अवैध तरीके से खड़े वाहनों से 20-50 रुपये की वसूली कर नियमों को ताक पर रखा जा रहा है। यही वजह है कि ऑटो और टेम्पो चालकों के हौसले बुलंद हैं और वे खुलेआम मनमानी कर रहे हैं*।
*बुधवार को इसी अव्यवस्था ने उस वक्त तूल पकड़ लिया जब कल्याणपुर इंदिरा नगर मोड़ पर ट्रैफिक पुलिस कर्मी और एक ऑटो चालक के बीच कहासुनी हाथापाई तक पहुंच गई*।
*मामला बढ़ने पर दोनों पक्ष कल्याणपुर थाने पहुंचे, जहां देर तक बहस और हंगामा चलता रहा।शहर की ट्रैफिक व्यवस्था और कथित वसूली तंत्र पर बड़े सवाल खड़े किए हुए हैं।*

More Stories
सिद्धार्थनगर3जुलाई26*लापरवाही*शिक्षकों की कमी से हांफ रहे 28 राजकीय विद्यालय*
गोरखपुर3जुलाई26*5 महीने से रुका वेतन दिलाने का किया प्रयास कर्मचारी संघ ने दिखाया मानवीय चेहरा*
नई दिल्ली3जुलाई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह की देश राज्यों से बड़ी खबरे…*