September 11, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

कानपुर नगर11सितंबर 26*पंचायत सचिवालय में 'अनाधिकृत' व्यक्ति का राजसी रसूख, सचिव और प्रशासक पति दिखे बेबस*

कानपुर नगर11सितंबर 26*पंचायत सचिवालय में ‘अनाधिकृत’ व्यक्ति का राजसी रसूख, सचिव और प्रशासक पति दिखे बेबस*

*कानपुर बिधनू ब्रेकिंग*

कानपुर नगर11सितंबर 26*पंचायत सचिवालय में ‘अनाधिकृत’ व्यक्ति का राजसी रसूख, सचिव और प्रशासक पति दिखे बेबस*

विकास खंड बिधनू के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत दलेलपुर के पंचायत सचिवालय से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। सचिवालय के भीतर एक अनाधिकृत (प्राइवेट) व्यक्ति, जिसका नाम अभिषेक पाल बताया जा रहा है, न सिर्फ सरकारी कुर्सी पर बैठकर काम कर रहा है, बल्कि उसका रौब देखकर ऐसा प्रतीत होता है कि उसका ओहदा सरकारी अधिकारियों से भी बड़ा है

पंचायत सचिवालय से सामने आई तस्वीरों और हालातों को देखकर साफ है कि यहाँ नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। मजे की बात यह है कि सचिवालय में तैनात सचिव दीपा सिंह स्वयं अभिषेक पाल से छोटी कुर्सी पर बैठी दिखाई दे रही हैं। वहीं, दूसरी ओर वर्तमान ग्राम प्रशासक पति राजनारायण साहू भी बगल में बेहद लाचार और बेबस मुद्रा में बैठे नजर आ रहे हैं।सरकारी दफ्तर में इस तरह का नजारा क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है कि आखिर एक बाहरी और अनाधिकृत व्यक्ति को इतनी बड़ी राजसी कुर्सी पर बैठकर रौब गांठने और सरकारी काम करने का अधिकार किसने दिया

सचिवालय में चल रहे इस खेल को देखकर ग्रामीण और प्रबुद्ध वर्ग अब कई गंभीर सवाल उठा रहे हैं आखिरकार किस नियम और आदेश के तहत अभिषेक पाल सरकारी दफ्तर में ऊंची कुर्सी संभालकर काम कर रहा है?क्या सरकारी तंत्र के ऊपर किसी रसूखदार या राजनेता का संरक्षण प्राप्त है, जिसके आगे जिम्मेदार अधिकारी नतमस्तक हैं? क्या सरकारी काम-काज की गोपनीयता एक प्राइवेट व्यक्ति के हाथ में सुरक्षित है? सरकारी कार्यालयों में बाहरी व्यक्तियों का इस तरह का हस्तक्षेप न केवल पंचायती राज व्यवस्था के नियमों के खिलाफ है, बल्कि यह सीधे तौर पर प्रशासनिक कार्यशैली पर भी बड़ा सवालिया निशान खड़ा करता है। अब देखना यह होगा कि इस मामले का संज्ञान लेकर उच्च अधिकारी क्या कार्रवाई करते हैं।

Taza Khabar