कानपुर नगर10मार्च24*मंडलायुक्त अमित गुप्ता ने बोट क्लब में सभी पर्यटकों और विशेष रूप से सोशल इनफ्लुएंसर के साथ विचार विमर्श किया और उनके अनुभवों को साझा किया
जिला प्रशासन कानपुर, नगर निगम, स्मार्ट सिटी, उत्तर प्रदेश पर्यटन एवं जिला पर्यटन विकास समिति की अभिनव योजना कानपुर दर्शन की 100 यात्राएं पूर्ण होने के अवसर पर आज विभिन्न विभागों के अधिकारियों, सोशल इनफ्लुएंसर, वरिष्ठ नागरिक, उद्यमी एवं सामाजिक संगठन के प्रतिनिधियों ने एक साथ कानपुर दर्शन की विशेष ट्रिप में भ्रमण किया l भ्रमण का शुभारंभ मोतीझील से होकर कानपुर बोट क्लब पहुंचा l
मंडलायुक्त अमित गुप्ता ने बोट क्लब में सभी पर्यटकों और विशेष रूप से सोशल इनफ्लुएंसर के साथ विचार विमर्श किया और उनके अनुभवों को साझा किया l उन्होंने कहा कानपुर दर्शन में विद्यार्थियों के समूह अत्यंत जोश के साथ रुचि ले रहे हैं और कानपुर के इतिहास और संस्कृति के बारे में जान रहे हैं जिससे उन्हें बहुत खुशी है l उन्होंने कहा कि कानपुर शहर सांस्कृतिक, ऐतिहासिक, पौराणिक एवं व्यवसायिक दृष्टि से पूरे देश में एक महत्वपूर्ण स्थान रखता है l
उन्होंने कहा कि हमारा मकसद कानपुर को पर्यटक स्थल के रूप में विकसित करना है l
उन्होंने कहा कानपुर दर्शन शहरवासियों को एक सुंदर एहसास है l
नगर आयुक्त शिव शरणप्पा जी एन ने कहा कानपुर दर्शन का द्वितीय चरण भी शुरू हो चुका है और प्रत्येक रविवार बिठूर दर्शन धार्मिक पर्यटन और रात्रि दर्शन में कोई भी व्यक्ति अपने परिवार या समूह के साथ कानपुर दर्शन का आनंद उठा सकता है l
बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने कहा कानपुर दर्शन उन विद्यार्थियों को भी कानपुर के उन दर्शनीय स्थलों का भ्रमण कर रहा है जिन्होंने अब तक वे स्थल नहीं देखे हैं l
संयुक्त आयुक्त उद्योग सुनील कुमार ने कहा आज उद्योग विभाग के अधिकारी और कुछ उद्यमी भी इस कानपुर दर्शन भ्रमण से अत्यंत उत्साहित है l
उन्होंने कहा कानपुर दर्शन में सभी क्षेत्र के व्यक्ति रुचि ले रहे हैं और कानपुर में इस प्रयास की सराहना कर रहे हैं
भ्रमण के दौरान विभिन्न सोशल इनफ्लुएंसर शिखा शुक्ला संजीवनी शर्मा राघव सेठ सौम्या टंडन सहित 10 से अधिक सोशल इनफ्लुएंसर ने पूरे भ्रमण के दौरान सुंदर पलों को कमरे में कैद किया और यह कहा कि इन आकर्षक स्थलों से कानपुर और आसपास के व्यक्तियों को रूबरू कराया जाएगा और कानपुर भ्रमण के प्रति आकर्षित किया जाएगा l
भ्रमण में अपर नगर आयुक्त यादव जी सहायक आयुक्त एसपी यादव डॉ अजय यादव समन्वयक डॉ सुधांशु राय डॉ शेफाली राज डीसी उषा दिवाकर खंड शिक्षा अधिकारी अनिरुद्ध विनोद टंडन उद्यमी राजेश ग्रोवर आदित्य रंजना यादव बृजेश शर्मा अनीता अवस्थी डॉ शिवा मिश्रा आयुषी गाइड विवेक सहित काफी संख्या में सोशल इनफ्लुएंसर उपस्थित रहे l
More Stories
लखनऊ 20 सितंबर 26*फर्जी पुलिस आईडी दिखाकर स्कॉर्पियो से कारोबारी का अपहरण
मुजफ्फरनगर, 20 सितंबर 2026*महर्षि कालू बाबा जी का जन्मोत्सव धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया गया
सहारनपुर, 20 सितंबर 2026 पत्रकार से कथित बदसलूकी पर भड़का ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन