April 26, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

कानपुर नगर09फरवरी24*बिठूर महोत्सव की तैयारियों के संबंध में बिठूर स्थित नानाराव पार्क का निरीक्षण किया गया।

कानपुर नगर09फरवरी24*बिठूर महोत्सव की तैयारियों के संबंध में बिठूर स्थित नानाराव पार्क का निरीक्षण किया गया।

कानपुर नगर09फरवरी24*बिठूर महोत्सव की तैयारियों के संबंध में बिठूर स्थित नानाराव पार्क का निरीक्षण किया गया।

 

कानपुर नगर से राजेन्द्र कुमार की रिपोर्ट यूपीआजतक

 

जिलाधिकारी श्री राकेश कुमार सिंह द्वारा दिनांक 10/2/2024 से 12/2/2024 तक बिठूर में आयोजित होने वाले बिठूर महोत्सव की तैयारियों के संबंध में बिठूर स्थित नानाराव पार्क का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान उपस्थित समस्त सम्बन्धित अधिकारियों को निम्न निर्देश दिए गए :-

• मुख्य विकास अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि बिठूर महोत्सव में आने वाले लोगो को किसी प्रकार की कोई असुविधा न हो इस लिए सम्पूर्ण बिठूर के चौराहो पर कार्यक्रम स्थल तक पहुचने हेतु साइन बोर्ड लगाया जाए तथा पार्किंग की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए ।

• निरीक्षण के दौरान नगर पंचायत, बिठूर के उपस्थित कर्मचारी को निर्देशित करते हुए कहा कि अभियान चलाकर सम्पूर्ण घाटों तथा कार्यकम स्थल एवं अन्य स्थानों की नियमित साफ-सफाई कराना सुनिश्चित किया जाए।

• रात्रि में कार्यकम स्थल पर पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

• कार्यक्रम स्थल पर पब्लिक एड्रेस सिस्टम की भी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

• नानाराव पेशवा स्मारक पार्क कार्यक्रम स्थल पर अतिरिक्त मोबाइल टॉयलेट की भी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, जिसकी लगातार साफ-सफाई सुनिश्चित किये जाने हेतु कर्मियो की ड्यूटी लगाई जाए।

• महोत्सव के दौरान लगाये जाने वाले फूट स्टालों के आस-पास नियमित साफ-सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

• महोत्सव के दौरान कार्यकम स्थल पर पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था हेतु जिलाधिकारी की ओर से पुलिस आयुक्त, कमिश्नरेट, कानपुर नगर को पत्र प्रेषित कराया जाए।

• नगर पंचायत, बिठूर तथा यथावश्यकतानुसार कानपुर नगर निगम से समन्वय करते हुए स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

निरीक्षण के दौरान श्री सुधीर कुमार, मुख्य विकास अधिकारी, श्री रितेश सिंह, तहसीलदार (सदर), श्री सुधीर कुमार श्रीवास्तव, उपायुक्त उद्योग, सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Taza Khabar