*मीडिया अपडेट- थाना गुजैनी*
कानपुर नगर07सितम्बर23*नशेबाजी में महिला से मारपीट करने वाला युवक दबोचा*
कानपुर। घर के पास नशेबाजी और गालीगलौज का विरोध करने पर महिला से मारपीट करने वाले युवक को थाना गुजैनी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। अभियुक्त के खिलाफ पुलिस विधिक कारवाई कर रही है।
घटनाक्रम के अनुसार गुजैनी गांव निवासी नूरजहा द्वारा पुलिस को घटना के संबंध में तहरीर दी गई। इस पर पुलिस ने अभियोग पंजीकृत कर मुकदमा अपराध संख्या 232/23 धारा147/323/504/506/452 /354/511ipc दर्ज किया। महिला के साथ हुई घटना के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए थाना गुजैनी पुलिस ने अभियुक्त शानू सिंह पुत्र अभिलाष सिंह निवासी मकान नंबर 51 गुजैनी गांव गुजैनी उम्र 23 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्त के खिलाफ पुलिस विधिक कारवाई कर रही है।
कारवाई करने वाली टीम में थाना प्रभारी विनय तिवारी, एसआई प्रवास शर्मा, एसआई शेर सिंह, कांस्टेबल अरुण शामिल रहे।

More Stories
सतना9अगस्त26*मॉर्चुरी में हो रहा था पोस्टमॉर्टम, पौने दो घंटे तक देखती रहीं छात्राएं, जिला अस्पताल में आई सामने बड़ी लापरवाही*
बाड़मेर9अगस्त26*खेत में 5 लाख रुपए दबाकर भूल गया किसान, जुताई के दौरान मिली रकम नोटों को चट कर गई दीमक*
कानपुर नगर9अगस्त26*शिवराजपुर खंड विकास अधिकारी युशवीस सिंह के ढीले रवैये से श्रद्धालु परेशान,