कानपुर नगर01जून24*पुलिस उपायुक्त पश्चिम श्री विजय ढुल के द्वारा आज पश्चिम जोन की मासिक अपराध गोष्ठी की गयी-
आज दिनांक 01.06.2024 को श्रीमान पुलिस उपायुक्त पश्चिम महोदय श्री विजय ढुल के द्वारा पश्चिम जोन की मासिक अपराध गोष्ठी आयोजित की गई। सर्वप्रथम महोदय द्वारा गर्मी के कारण हो रही घटनाओं का संज्ञान लेते हुए सभी पुलिसकर्मियों को गर्मी से बचाव रखने, पानी का अधिक प्रयोग करने व समस्त थानाध्यक्ष द्वारा थाने में पीने के पानी की आपूर्ति सुनिश्चित करने हेतु निर्देश दिए गए। गोष्ठी के दौरान माह में घटित अपराधों, लम्बित शिकायतों, लम्बित विवेचनाओं की समीक्षा की गई एवं बिना जमानती वारंट, सम्मन यथासमय निस्तारण, जुआ, अवैध मदिरा की बिक्री, भूमाफियाओं के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही किये जाने हेतु सभी थाना प्रभारियों को यथोचित एवं प्रभावी निर्देश दिये गए। आगामी त्योहारों को शांति और सौहार्दपूर्ण तरीके से संपन्न कराने हेतु समस्त थानाध्यक्षों को निर्देशित किया गया। अपराध नियंत्रण हेतु विशेष सतर्कता बरतने व कानून एवं व्यवस्था की स्थिति सुदृढ़ बनाये रखने हेतु निर्देशित किया गया। साथ ही समस्त थानाध्यक्षों को पश्चिम जोन में किसी प्रकार की अप्रिय घटना न हो इसका पूरा ध्यान रखने को कहा गया। इसके अतिरिक्त लूटपाट, हत्या सहित सभी गंभीर अपराधों की समीक्षा व अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए।
महोदय द्वारा बताया गया कि थानाध्यक्षों को सक्रिय होकर रात में अपने-अपने थाना क्षेत्रों में भ्रमणशील रहकर रोको-टोको अभियान के तहत संदिग्ध व्यक्तियों की जांच करने हेतु निर्देशित किया गया। इस मौके पर अपर पुलिस उपायुक्त पश्चिम व समस्त सहायक पुलिस आयुक्त एवं समस्त थाना प्रभारी (पश्चिम जोन) उपस्थित रहे।

More Stories
हाथरस2अगस्त26* जैन ज्वैलर्स की भव्य ‘प्रियदर्शनी’ प्रदर्शनी | महिला उद्यमियों को मिला सम्मान, उमड़ी ग्राहकों की भीड़
नई दिल्ली2अगस्त26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर दोपहर शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें*
औरंगाबाद2अगस्त26*बिहार में हत्या से सनसनी, अधिकारी को सरेराह मारी गोली*