*Breaking News kanpur अमित कुमार*
कानपुर नगर 20 अक्टूबर 26*27 वर्षीय युवक भूरा राजपूत का शव पेड़ से लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।*
कानपुर नगर *पनकी थाना क्षेत्र के बदुवापुर में 27 वर्षीय युवक भूरा राजपूत का शव पेड़ से लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।*
*रास्ते से गुजर रहे लोगों की नजर जब पेड़ से लटकते शव पर पड़ी तो उन्होंने तत्काल क्षेत्रीय पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने फोरेंसिक टीम की मदद से घटनास्थल की जांच की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।*
*प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, भूरा राजपूत ने करीब पांच वर्ष पहले एक युवती से प्रेम विवाह किया था। दोनों के बीच पिछले लगभग एक वर्ष से विवाद चल रहा था और युवती पति के साथ नहीं रह रही थी। बताया जा रहा है कि आपसी विवाद के बाद युवक अक्सर मानसिक तनाव में रहता था।*
*घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची युवती का स्थानीय लोगों से विवाद भी हुआ, युवक के मरने के बाद युवती के चेहरे पर कोई शिकस्त नहीं थी, जिसके बाद पुलिस उसे अपने साथ ले गई। हालांकि पुलिस के अनुसार घटना के वास्तविक कारणों की आधिकारिक पुष्टि जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगी।*
*भूरा राजपूत की मौत के बाद परिजनों में आक्रोश का माहौल रहा, फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है और घटना के पीछे की वास्तविक वजह सामने आना बाकी है।*
More Stories
नेपाल 20 अक्टूबर 26*सबसे बड़ा और महत्वपूर्ण त्योहार बड़ा दशैं धार्मिक श्रद्धा और पारंपरिक उत्साह के साथ मनाया जा रहा है
मुम्बई 20 अक्टूबर 26*विदेश मंत्री सुब्रह्मण्यम जयशंकर ने मुंबई में अमरीका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो से बातचीत की।
मुंबई20 अक्टूबर 26*दलेर मेहंदी के समर्थन में उतरे सिंगर मीका सिंह