*Breaking News kanpur*
कानपुर नगर 6दिसम्बर 25*काकादेव थाना प्रभारी राजेश शर्मा और उपनिरीक्षक शिवकरण वर्मा का सराहनीय प्रयास*
*न कोई लड़े न कोई झगड़े, आपसी और पारिवारिक कलह दूर कर, संग रहे अपने*
*परिवारों में चल रही आपसी कलह और परिवार के बुजुर्गों के साथ मतभेद पर सभी के बचाव हेतु उत्तर प्रदेश कानपुर पुलिस प्रशासन द्वारा लगातार पारिवारिक समझौता कर किया जा रहा है सराहनीय कार्य*
*वरिष्ठ नागरिक की पारिवारिक समस्या का समाधान, बेटे और बहू से मिली सहमति*
*उत्तर प्रदेश सरकार व कानपुर कमिश्नरेट के निर्देश पर थाना काकादेव में आज परिवार परामर्श केंद्र कमेटी का आयोजन किया गया। वरिष्ठ नागरिक छोटेलाल कनौजिया की शिकायत थी कि उनके पुत्र प्रदीप कनौजिया और बहू भोजन नहीं देते और मारपीट करते हैं*।
थाना प्रभारी निरीक्षक *राजेश कुमार शर्मा के निर्देशन में वरिष्ठ उपनिरीक्षक शिवकरण वर्मा*, महिला उपनिरीक्षक दीक्षा राजपूत, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की नित्य चावला और काउंसलर कंचन सिंह ने दोनों पक्षों को बुलाकर समझाया।
*परामर्श के बाद दोनों पुत्र और बहू ने मासिक 15-15 सौ रुपए भोजन खर्च देने की सहमति दी, जिससे शिकायतकर्ता संतुष्ट हुए। सभी पक्ष खुश होकर घर लौट गए*।
*पुलिस और परामर्श केंद्र का कहना है कि ऐसे मामलों में वृद्ध वरिष्ठ नागरिकों की मदद करना उनकी प्राथमिकता है, क्योंकि इस उम्र में वे कानूनी प्रक्रिया अपनाने में सक्षम नहीं होते*।

More Stories
पूर्णिया बिहार14जून26 *सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के 12 साल बेमिसाल” – शाहनवाज हुसैन और मंत्री लेसी सिंह*
पूर्णिया बिहार14जून26* शक्तिनगर में महापौर विभा कुमारी का जनसंवाद, समस्याओं के त्वरित समाधान का दिया भरोसा*
पटना14जून26*वाम क्रांतिकारी एकजुटता ही दक्षिणपंथ का मुकम्मल जवाब: एन डी पी एफ