कानपुर नगर 30/11/25*Breaking News BLO की समस्याओं पर अब राहत देने की जुगत*
*SIR प्रक्रिया को लेकर बड़ा फैसला, बीएलओ का मानदेय दोगुना, समय सीमा 7 दिन बढ़ाई गई*
*केंद्र सरकार और चुनाव आयोग ने SIR प्रक्रिया पर लगातार बढ़ रहे विवाद, विपक्ष के सवालों और बीएलओ पर बढ़ते कामकाज के दबाव को देखते हुए बड़ा कदम उठाया है*।
बीएलओ का मानदेय दोगुना
*SIR प्रक्रिया शुरू होने के बाद बढ़ते तनाव, इस्तीफों और आत्महत्या जैसे मामलों से चिंतित चुनाव आयोग ने बीएलओ को राहत देने के लिए उनका मानदेय दोगुना कर दिया है*।
*सुपरवाइज़र का मानदेय भी बढ़ाकर उन्हें भी राहत दी गई है,,यूपी के लाखों बीएलओ के लिए यह बड़ी खुशखबरी है*।
SIR की समय सीमा बढ़ाई गई
*SIR प्रक्रिया में जल्दबाजी को लेकर विवाद बढ़ने और कई राज्यों से आ रही शिकायतों के बाद चुनाव आयोग ने समय सीमा 7 दिन और बढ़ा दी है*।
*अब 4 दिसंबर की बजाय 11 दिसंबर होगी नई आखिरी तारीख*।
*ये बढ़ी हुई डेडलाइन यूपी, बंगाल सहित 12 राज्यों के लिए लागू होगी।नई गाइडलाइन सभी राज्यों को भेज दी गई है*।
*विपक्ष के सवालों के बीच बड़ा राजनीतिक दांव*
*बीएलओ के मानदेय बढ़ाने और SIR की समय सीमा बढ़ाने का फैसला चुनाव आयोग का बड़ा कदम माना जा रहा है। विपक्ष लगातार SIR प्रक्रिया पर सवाल उठा रहा था*।
More Stories
मुजफ्फरनगर: 24 अक्टूबर 2026 रक्तदान के क्षेत्र में समर्पित युवा समिति का फिर बढ़ा मान, सीएमओ ने किया सम्मानित,,,
नैनीताल 23 अक्टूबर 26*लालकुआं नगर पंचायत में वित्तीय घोटाले की जांच 5 महीने बाद भी अधर में, समाजसेवी ने सीएम पोर्टल पर की शिकायत;
लखनऊ 24 अक्टूबर 26*यूपी में 200+ दरोगाओं का इंस्पेक्टर बनने का रास्ता साफ