*Breaking News kanpur*
कानपुर नगर 10 अप्रैल 26*दुष्कर्म करने वाले भाजप नेता अनुभव पांडेय आरोपी को पुलिस ने धर दबोचा*
*कानपुर पुलिस ने झांसे की शिकार हुई नाबालिग पीड़िता को दिलाया न्याय, दुष्कर्म करने वाले भाजप नेता अनुभव पांडेय आरोपी को धरदबोचा*
*नजीराबाद क्षेत्र निवासी एक नाबालिग को शादी का झांसा देकर शोषण करने वाले आरोपी भाजपा नेता अनुभव पांडेय को पुलिस ने किया गिरफ्तार।*
*पीड़िता की मां के मुताबिक, पड़ोस में रहने वाला आरोपी पहले प्यार का विश्वास दिलाता रहा, फिर होटल ले जाने के लिए लड़की की उम्र बढ़ाकर फर्जी आधार कार्ड बनवाया और पिछले साल 3 अप्रैल को अपने परिचित के होटल में ले जाकर दुष्कर्म किया। आरोपी ने अश्लील फोटो,वीडियो बनाकर धमकियों के सहारे लगातार शोषण जारी रखा।*
*वहीं अपने साथ हुए धोखे से दुष्कर्म की घटना की जानकारी पीड़िता ने अपने परिजनों को दी, तभी 29 मार्च की रात पीड़िता अपनी मां और परिजनों के साथ शिकायत करने उसके घर पहुंची, तो आरोपी के पिता, भाई और चाचा ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देकर उन्हें भगा दिया।*
*मामले की गंभीरता देखते हुए पीड़िता पक्ष ने नजीराबाद थाने में तहरीर दी, बताया जाता है कि जिसके आधार पर आरोपी भाजपा नेता अनुभव पांडेय के साथ उसके पिता, भाई और अन्य दो पर दुष्कर्म, पोक्सो, धमकी और फर्जी दस्तावेज़ तैयार कराने की धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई*।
*डीसीपी सेंट्रल अतुल कुमार श्रीवास्तव के अनुसार मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और पीड़िता के परिजनों को धमकाने वाले आरोपी के रिश्तेदारों की तलाश जारी है*।

More Stories
मथुरा 10 अप्रैल 26*वृंदावन में बड़ा हादसा:यमुना में मोटर बोट पलटने से डूबे पंजाब के 32 श्रद्धालु,गोताखोरों ने निकाले 9 शव*
धार मध्य प्रदेश 10 अप्रैल 26*पति की हत्या, फिर खुद ही बंधी रस्सियों में… ‘लूट’ की कहानी निकली झूठ!
अयोध्या (पूराकलन्दर)10 अप्रैल 26*पुलिस अधीक्षक नगर का थाने का निरीक्षण सब कुछ ठीक कुछ को सही करने का निर्देश