कानपुर देहात27फरवरी25*01 मार्च को राजपुर व 06 मार्च को अमरौधा में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम*
जिलाधिकारी आलोक सिंह के निर्देशन में जिला समाज कल्याण अधिकारी गीता सिंह ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2024-25 में समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजनान्तर्गत अवशेष लक्ष्य की पूर्ति हेतु जनपद में निम्न विवरण के अनुसार कार्यक्रम का आयोजन किया जाना प्रस्तावित है। 01 मार्च 2025 को नगर निकाय राजपुर।06 मार्च 2025 को नगर निकाय अमरौधा में सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। प्रत्येक जोड़े पर शासन द्वारा निर्धारित कुल धनराशि रू0 51,000/- है. जिसमें धनराशि रू0 10,000/- की उपहार स्वरूप सामग्री प्रदान की जाती है एवं धनराशि रू० 6,000/-वैवाहिक कार्यक्रम आयोजन पर व्यय किया जाता है तथा धनराशि रू0 35,000/- कन्या के खाते में स्थानान्तरित की जाती है। जनपद के अधिक से अधिक पात्र आवेदक इस योजना का लाभ लेने के लिए वेबसाइट https://cmsvy.upsdc.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते है, जिससे उन्हें योजना से लाभान्वित किया जा सके। योजनान्तर्गत पात्रता की मुख्य शर्ते निम्नवत है।कन्या के परिवार की वार्षिक आय सीमा अधिकतम रू0 2.00 लाख तक मान्य होगी।आय प्रमाण पत्र माता-पिता/अभिभावक का होना अनिवार्य है।पुत्री की आयु शादी की तिथि को 18 वर्ष व वर की आयु 21 वर्ष या उससे अधिक होनी अनिवार्य है।कन्या अविवाहित हो अथवा विधवा, परित्यक्तता / तलाकशुदा जिसका कानूनी रूप से तलाक हो गया हो, का पुनर्विवाह किया जाना हो।
*संवाददाता प्रशान्त शर्मा कानपुर देहात यूपी आजतक*

More Stories
लखनऊ16जून26*भ्रष्ट अफसरों पर CM योगी का अल्टीमेटम: “एक्शन लो, वरना एक दिन में 100 से ज्यादा सस्पेंड करूंगा”
पूर्णिया बिहार 16 जून 26 : जनकल्याण शिविर का MLA ने किया निरीक्षण, आयुक्त को दिए निर्देश*
पूर्णिया बिहार 16 जून 26 : सोते बेटे को उतारा मौत के घाट, जमीन विवाद में खूनी खेल! कसबा में गोलियों की गूंज से दहशत*