कानपुर देहात17जून24*भीषण गर्मी के चलते 60 वर्षी व्यक्ति की हुई मौत
कानपुर देहात।रनिया थाना क्षेत्र के कस्बा रनिया के चीटिकपुर चौराहे के समीप किसी आवश्यक कार्य को निपटाकर वापस घर जा रहे एक 60 वर्षीय युवक गर्मी के चलते हाईवे पर गश खाकर गिर पड़ा राह गिरो की सूचना पर पहुंची रनिया थाना पुलिस ने तत्काल एंबुलेंस की सहायता से उपचार हेतु जिला अस्पताल भिजवाया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत्यु घोषित कर दिया जानकारी के मुताबिक नगर पंचायत रनिया निवासी शशिकांत त्रिवेदी उर्फ बेटन (60)पुत्र स्वर्गीय विश्वनाथ त्रिवेदी निवासी रनिया पड़ाव किसी आवश्यक कार्य से चिटिकपुर चौराहे आए थे घर वापस जाते समय तेज धूप होने के चलते गस खाकर हाईवे पर परिहार गन हाउस के समीप वह गिर पड़े राह गिरो ने तत्काल सूचना रनिया थाना पुलिस को दी सूचना पाकर मौके पर पहुंची रनिया थाना पुलिस ने उन्हें एंबुलेंस की सहायता से उपचार हेतु जिला अस्पताल भिजवाया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत्यु घोषित कर दिया थाना प्रभारी महेंद्र सिंह पटेल ने बताया कि परिजनों को सूचना दी गई है सूचना पाकर पहुंचे पुत्र शिवम ने उनकी अपने पिता के रूप में शिनाख्त की वहीं पर परिजनों का रो-रो कर हुआ बुरा हाल
*संवाददाता प्रशान्त शर्मा कानपुर देहात यूपी आजतक*

More Stories
मुंबई, ५ जुलै, २६* आज झालेल्या मुसळधार पावसामुळे खोपोलीचा प्रसिद्ध झेनिथ धबधबा दुथडी भरून वाहत आहे.
कानपुर नगर5जुलाई26*इनरव्हील क्लब ऑफ ब्रह्मावर्ता द्वारा वर्ष 2026-27 के लिए नए सत्र का प्रथम अधिष्ठापन समारोह आयोजित किया
बांदा4जुलाई26*राज्य दो, वोट लो’: बुंदेलखंड राज्य निर्माण के लिए गांव-गांव चलेगा अभियान, बांदा में लामबंद हुए कई संगठन*