कानपुर देहात16जून24*औद्योगिक क्षेत्र रनिया में स्थित कपिला पशु आहार बनाने वाली फैक्ट्री में सिक्योरिटी गार्ड मौत से मचा हड़कंप*
कानपुर देहात के रनियाँ में रविवार की सुबह 4:00 बजे औद्योगिक क्षेत्र रनिया में संचालित कपिला पशु आहार फैक्ट्री में सिक्योरिटी गार्ड के पद पर नौकरी करने वाले एक साठ वर्षीय उम्र के व्यक्ति का फैक्ट्री के अंदर बने उसके आवास के अंदर मिला शव
.
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के आधार पर मृतक अशोक कुमार पांडे पुत्र रामदुलारे पांडे मूल निवासी ऊंचाहार रायबरेली रनिया औद्योगिक क्षेत्र में स्थित कपिला पशु आहार बनाने वाली फैक्ट्री में सिक्योरिटी गार्ड के पद पर कार्यरत थे वह काफी समय से अस्वस्थ चल रहे थे, शनिवार की शाम को वह फैक्ट्री के अंदर बने अपने आवास पर सोने चले गए रविवार की सुबह 4:00 बजे जब उसके साथियों ने उसके आवास पर पहुंच कर उसे बुलाने का प्रयास किया तो वह तमाम आवाज़ देने के बाद भी नहीं बोला तब फैक्ट्री कर्मचारी ने उसके आवास के खिड़की से झांक करके देखा तो वह मृत अवस्था में पड़ा था।
आपको बताते चले जानकारी होते ही पूरे फैक्ट्री में सनसनी फैल गई, इधरफैक्ट्री प्रबंधन ने उपरोक्त मामले की जानकारी थाना रनिया के पुलिस को दी मामले की जानकारी होते ही रनिया थाने के उपनिरीक्षक सूरजपाल सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे तथा पूरे मामले की तहकीकात करने में जुट गए, वही फैक्ट्री के सुपरवाइजर अरुण कुमार ने मृतक अशोक कुमार पांडे केशव को जिला अस्पताल/ मेडिकल कॉलेज अकबरपुर कानपुर देहात लेकर पहुंचे जहां पर मौजूद डॉक्टर श्री प्रकाश ने अशोक कुमार का परीक्षण करने के बाद उसे मृत घोषित कर दिया तत्पश्चात अस्पताल प्रशासन ने उपरोक्त मृतक केशव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है।
*संवाददाता प्रशान्त शर्मा कानपुर देहात यूपी आजतक।*

More Stories
रोहतास 27 फ़रवरी 26*मुख्य मंत्री परिभ्रमण योजना से छात्रों का शैक्षणिक विकास बढ रहा है :- डॉक्टर संजय सिंह*
कौशाम्बी 27 फ़रवरी 26*फौजी के अंतिम संस्कार में उमड़ा जन सैलाब*
सुल्तानपुर 27 फ़रवरी 26आगामी त्योहारों के मद्देनजर डीएम व एसपी ने पुलिस बल के साथ पैदल गश्त किया