कानपुर देहात15फरवरी25*संपूर्ण समाधान दिवस अंतर्गत जिलाधिकारी ने तहसील मैथा में सुनी समस्याएं।*
जिलाधिकारी आलोक सिंह ने जिला स्तरीय संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर तहसील मैथा में लोगों की समस्याओं को सुनकर गुणवत्तापूर्ण, संतुष्टिपरक, त्वरित निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। जिला स्तरीय सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 56 शिकायतें प्राप्त हुई, जिसमें से राजस्व की 41, बीडीओ की 08, पुलिस विभाग व नगर पंचायत की 3-3, पूर्ति विभाग की 01 शिकायतें प्राप्त हुई। जिलाधिकारी ने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि प्राप्त समस्याओं/ शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण पर सभी अधिकारी विशेष ध्यान दें, शिकायतों के निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही पाए जाने पर कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने कहा कि भूमि विवाद से संबंधित मामलों में प्रशासन एवं पुलिस की संयुक्त टीम मौके पर जाकर निस्तारण कराना सुनिश्चित करें, छोटे-छोटे मामलों को भी गंभीरता पूर्वक लेकर आवश्यक कार्यवाही की जायें। तहसील समाधान दिवस के अवसर पर विभिन्न विभागों की शिकायतें जिलाधिकारी के समक्ष लोगों द्वारा रखी गई, जिस पर जिलाधिकारी ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित कराकर, निस्तारण आख्या से अवगत कराने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि आईजीआरएस व तहसील दिवस में प्राप्त होने वाली शिकायतों का समय अंतर्गत गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।
मौके पर पुलिस अधीक्षक बीबीजीटीएस मूर्ति,मुख्यचिकित्साधिकारी डा0 एके सिंह, डीएफओ एके द्विवेदी, उप जिलाधिकारी सुरभि शर्मा, तहसीलदार, क्षेत्राधिकारी,सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
*संवाददाता प्रशान्त शर्मा कानपुर देहात यूपी आज*

More Stories
लखनऊ22जुलाई2026*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*
नोयडा22जुलाई26*दिल्ली प्रदर्शन में जाने से रोकने के लिए पुलिस वालों द्वारा घर में ही नजर बंद कर दिया गया है ।
जालौन22जुलाई26*दिल्ली के जंतर-मंतर की घटना पर गरमाई सियासत, I.N.D.I.A. गठबंधन ने किया जोरदार प्रदर्शन