कानपुर देहात11जून26*रनिया थाना में हनुमान जी का भव्य अखंड पूजन 🔥 छठे मंगल पर उमड़ा जनसैलाब
नमस्कार, आप देख रहे हैं यूपी आज तक। मैं हूं रेशमा बेगम, कानपुर देहात।
कानपुर देहात के थाना रनिया क्षेत्र में ज्येष्ठ माह के छठे मंगल के पावन अवसर पर भगवान श्री हनुमान जी के अखंड पूजन एवं भव्य धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर दूर-दूर से आए श्रद्धालुओं ने बड़ी श्रद्धा और उत्साह के साथ कार्यक्रम में भाग लेकर पुण्य लाभ प्राप्त किया।
कार्यक्रम के दौरान भगवान हनुमान जी की कथाओं एवं लीलाओं का गुणगान किया गया तथा भगवान श्रीराम और माता सीता जी का भव्य कीर्तन एवं पूजन संपन्न हुआ। श्रद्धालु भक्तिमय माहौल में पूरी तरह सराबोर नजर आए।
थाना रनिया के प्रभारी निरीक्षक दिनेश कुमार गौतम ने भी कार्यक्रम में सहभागिता निभाई। संगीत एवं ध्वनि यंत्रों के माध्यम से प्रस्तुत धार्मिक कार्यक्रमों और लीलाओं की चर्चा ने उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु माताएं, क्षेत्रवासी तथा थाना परिसर के अधिकारी एवं कर्मचारी भी मौजूद रहे और सभी ने कथा एवं भजन-कीर्तन का रसपान किया।
कैमरामैन और संवाददाता सुभाष चन्द्र के साथ,
रेशमा बेगम, यूपी आज तक, कानपुर देहात।
धन्यवाद।

More Stories
मथुरा 10 जून 26* 03 गौ तस्करो को 06 गौवंश ,तस्करी में प्रयुक्त वाहन पिकअप RJ14GT3425 के साथ किया गया गिरफ्तार ।*
हरदोई10जून26*सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत, वैगनआर की टक्कर से गई जान
रीवा10जून26*तीन गोलियां खाकर भी लश्कर आतंकी को मार गिराया: रीवा के CRPF जवान संजय तिवारी का शौर्य चक्र के बाद भव्य स्वागत*