कानपुर देहात07मई*प्रदेश के बड़े-बड़े गैंगों का सफाया करने वाले जांबाज उपनिरीक्षक दीपक सिंह बने इंस्पेक्टर
आप सभी को बताते चल रहे है देश के सबसे बड़े सूबे उत्तर प्रदेश से कुख्यात गैंगों का सफाया करने वाले जांबाज उप निरीक्षक दीपक सिंह को पहले यूपी पुलिस के मुखिया डीजीपी के हाथों सिल्वर और गोल्ड मैडल पदक से सम्मानित किया गया था अब इंस्पेक्टर के पद पर उनका प्रमोशन किया गया है।वर्ष 2012 बैच के उप निरीक्षक दीपक सिंह वर्तमान समय मे जनपद कानपुर देहात में कार्यरत है।इससे पूर्व कानपुर देहात के सट्टी एवं मूसानगर थाना क्षेत्रों में तैनाती के समय आम जन मानस को अपनी अच्छी पुलिसिंग देने के साथ अपराधियों व माफियाओ के अंदर कानून का राज स्थापित करवा चुके है,वही कानपुर महानगर के चौबेपुर थाना क्षेत्र में हुये चर्चित बिकरु कांड का मुख्य आरोपी पांच लाख का इनामिया कुख्यात बदमाश विकास दुबे एवं आजमगढ़ जनपद में आतंक का पर्याय बने चुका एक लाख का इनामिया डकैत सचिन पाण्डेय को मार गिराया था। नवनियुक्त इंस्पेक्टर दीपक सिंह की कार्यशैली प्रदेश में किसी भी व्यक्ति से छुपी नही है।यूपी पुलिस की एस.टी.एफ बिंग में तैनाती के दौरान प्रदेश के सैकड़ो कुख्यात अपराधियों का सफाया करने पर देश व प्रदेश के वरिष्ठ जनों के हाथों सम्मानित होने का उन्होंने गौरव प्रप्त किया है।इसी क्रम में बता देते है कि शासन द्वारा जारी प्रमोशन सूची में उप निरीक्षक दीपक सिंह का इंस्पेक्टर पद पर पदोन्नति होने की भनक उनके शुभचिंतकों को लगते ही लोगो मे खुशी की लहर दौड़ गयी,वही देर रात्रि तक फोन कॉल,वट्सप ऐप,मैसेंजर,फेसबुक,टिवटर आदि के द्वारा बधाई व शुभकामनाएं देने वालो का तांता लगा रहा।।

More Stories
लखनऊ16जून26*भ्रष्ट अफसरों पर CM योगी का अल्टीमेटम: “एक्शन लो, वरना एक दिन में 100 से ज्यादा सस्पेंड करूंगा”
पूर्णिया बिहार 16 जून 26 : जनकल्याण शिविर का MLA ने किया निरीक्षण, आयुक्त को दिए निर्देश*
पूर्णिया बिहार 16 जून 26 : सोते बेटे को उतारा मौत के घाट, जमीन विवाद में खूनी खेल! कसबा में गोलियों की गूंज से दहशत*