संवाददाता प्रशान्त शर्मा कानपुर देहात यूपी आजतक।
कानपुर देहात06जून24*थाना अमरहाट क्षेत्र में संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मृत्यु।
थाना अमरहाट क्षेत्र में संदिग्ध परिस्थितियों में 16 अगस्त 2023 को महिला की मौत हो गई थी। इसके बाद पुलिस ने परिजनों की तहरीर के आधार पर महिला के पति, सास-ससुर पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया था। इसमें सभी आरोपी फरार चल रहे थे। पुलिस ने 10 महीने के बाद फरार चल रहे सभी आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा दिया है। बताते चलें कि अमरहाट के किन्दर की मड़ैया तुतुआपुर निवासी अंजली उर्फ शुभि की संदिग्ध हालात में 16 अगस्त 2023 को मौत हो गई थी। अंजली की मौत के बाद मायके पक्ष के लोगों ने दामाद राजवीर, उसके पिता भजनलाल और छुन्नी देवी के खिलाफ दहेज के लिए बेटी को प्रताड़ित करने और हत्या किए जाने का आरोप लगाया था। इसके बाद सभी आरोपी फरार चल रहे थे।सभी आरोपी चल रहे थे फरार वहीं, मायके पक्ष की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर सभी आरोपी की तलाश शुरू कर दी थी। इसके चलते पुलिस ने गुरुवार को फरार चल रहे सभी आरोपियों को मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। थाना प्रभारी अमराहट जीतमल ने बताया कि 16 अगस्त 2023 को दहेज हत्या का एक मुकदमा दर्ज हुआ था। इसमें सभी आरोपी फरार चल रहे थे। आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
संवाददाता प्रशान्त शर्मा कानपुर देहात यूपी आजतक।
More Stories
पूर्णिया बिहार 18 अक्टूबर2026 पूर्णिया में महापौर विभा कुमारी ने किया दो जगह पूजा मेले का भव्य शुभारंभ*
मुजफ्फरनगर: 18 अक्टूबर 26 गांजा आरोपी से कथित मारपीट पर अदालत सख्त, एसएसपी को भेजी आदेश की प्रति
लखनऊ 18 अक्टूबर 26*लखनऊ शिवा शर्मा हत्याकांड में बड़ी अपडेट*