[7/2, 18:56] Rishabh Porwal Jhinjhak: पुलिस को भारी मात्रा मे मिला गांजा और उसके तस्कर।।
रिपोर्टर:-ऋषभ पोरवाल
रुरा:—पुलिस ने तिंगाई रोशनमऊ मार्ग से संगसियापुर निवासी युवक को 16 किलो गांजा के साथ गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा है। आरोपित आसपास गांव में थोक व फुटकर बिक्री करने का धंधा करने में लिप्त बताया जा रहा है।
थानाध्यक्ष प्रवीन कुमार पुलिस बल के साथ शुक्रवार रात रोशनमऊ तिंगाई रोड पर गश्त कर रहे थे। सूत्र से जानकारी मिली कि झोला लिए पैदल जा रहा युवक बड़ी मात्रा में गांजा लिए है। सड़क किनारे खेतों के रास्ते से अंधेरे में युवक जाता दिखा तो उसे रुकने को कहा वह भागने की कोशिश करने लगा। पुलिस ने उसे पकड़ लिया। तलाशी में झोले से करीब 16 किलो गांजा मिला। पूछताछ में अकबरपुर थाना के संगसियापुर निवासी मनीष गौर नाम बताया। थानाध्यक्ष ने बताया कि पकड़ा गया युवक हाल ही में फैक्ट्री की मजदूरी छोड़ अधिक मुनाफा के चक्कर में गांजा बिक्री धंधे में उतरा है।
[7/2, 18:58] Rishabh Porwal Jhinjhak: बंबे की पटरी फटने से 100 बीघे खेत जलमग्न।।
रिपोर्टर:-ऋषभ पोरवाल
झींझक:–संदलपुर कस्बे से निकले बंबे की पटरी फटने से किसानों के करीब 100 बीघे खेत जलमग्न हो गए। वहीं किसानों की करीब 14 बीघे मूंग की फसल नष्ट हो गई। आक्रोशित किसानों ने सिंचाई विभाग पर लापरवाही का आरोप लगा हंगामा किया।
संदलपुर कस्बे से करीब दो किमी पूर्व दनियापुर गांव के पास पुलिया निर्माण के दौरान ठेकेदार ने खोदाई कराई थी। इसके साथ ही बंबे का पानी रोक दिया था। शनिवार रात संदलपुर कस्बे के पास ही बंबे की पटरी फट गई, जिससे किसानों की सौ बीघा खेत जलमग्न हो गए। वहीं संदलपुर निवासी किसान इकबाल, सुरेंद्र राजपूत, सर्वेश कुमार, सरीफुल, रामऔतार, ममता देवी की करीब 14 बीघा मूंग की फसल नष्ट हो गई। आक्रोशित किसानों ने सिंचाई विभाग पर लापरवाही का आरोप लगा हंगामा किया। किसानों ने बताया कि पुलिया निर्माण के लिए बंबे के पानी को तीन माह से बंद किया गया है, जबकि पुलिया का निर्माण भी नहीं हो रहा है। पटरी फटने से 100 बीघे खेत जलमग्न हो गए, जबकि तैयार फसल को भी नुकसान हो गया। सहायक अभियंता सिंचाई खंड इटावा जेएस राजपूत ने बताया कि जेई से बात कर शीघ्र ही पानी खुलवाया जाएगा।
[7/2, 19:01] Rishabh Porwal Jhinjhak: डीएम से की ग्राम समाज की भूमि पर निर्माण की शिकायत।।
रिपोर्टर:–ऋषभ पोरवाल
कानपुर देहात :– ग्राम सभा की गाटा संख्या 1334 के रकबा 0.103 व 1335 के रकबा 0.512 में विद्यालय का निर्माण अवैध रुप से करा लिया गया है। स्थानीय रामनरेश सिंह ने अवैध रूप से ग्राम समाज की भूमि पर कब्जा कर लिया है। इसकी शिकायत स्थानीय अधिकारियों से की थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। डीएम नेहा जैन को शिकायती पत्र देते हुए बाघपुर ग्राम प्रधान अर्चना ने गुहार लगाई। इस पर डीएम ने कड़ी नाराजगी जताते हुए संबंधित लेखपाल को फटकार लगाई। इसके साथ ही एसडीएम को लेखपाल के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए।
मैथा तहसील में शनिवार को जिलास्तरीय समाधान दिवस का आयोजन किया गया। महिला कल्याण बाल विकास एवं पुष्टाहार मंत्री प्रतिभा शुक्ला, डीएम नेहा जैन, एसपी सुनीति व सीडीओ सौम्या पांडेय की अध्यक्षता में आयोजित समाधान दिवस में 128 फरियादियों ने शिकायतें दर्ज कराई, जिसमें दो शिकायतों का मौके पर निस्तारण कराया जा सका। बाघपुर ग्राम प्रधान अर्चना ने डीएम को दिए शिकायती पत्र में बताया कि ग्राम सभा की भूमि पर रामनरेश सिंह ने अवैध रुप से कब्जा कर विद्यालय बनवा लिया है। कब्जे की शिकायत पर डीएम ने नाराजगी जताते हुए लेखपाल राजनारायण के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश एसडीएम को दिए। वहीं बैरी असाई गांव के दिवारी लाल ने बताया कि गाटा संख्या 382 में रकबा 0.164 हेक्टेयर भूमि पर गांव के बब्बन ने जेसीबी मशीन लगा कर उसके खेत की मेड तोड़ दी है। अरशदपुर गांव निवासी सूरज सिंह ने शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि पट्टे की भूमि पर कुछ लोगों ने कब्जा कर लिया है। परनामिन पुरवा निवासी रामबाबू ने बताया कि गांव में एक फेस पर ही लाइट आती है, जिससे घरों में लगे उपकरण जल जाते हैं। समाधान दिवस में 128 फरियादियों ने शिकायतें दर्ज कराई, जिस पर डीएम ने संबंधित अधिकारियों को तत्काल समस्या निस्तारण के निर्देश दिए। इस दौरान सीएमओ डा. एके सिंह, डीडीओ गोरखनाथ भट्ट, डीपीआरओ नमिता शरण, बीएसए रिद्धि पांडेय, बीडीओ महिमा विद्यार्थी मौजूद रहीं। डेरापुर तहसील में प्रभारी एसडीएम अभिनाश कुमार की अध्यक्षता में समाधान दिवस का आयोजन किया गया। कस्बा निवासी श्रवण कुमार ने एसडीएम को शिकायती पत्र देते हुए बताया कि एक माह पूर्व पान की पेटी को पुलिस प्रशासन ने बुलडोजर से हटवा दिया था, जबकि नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी ने कस्बे के 100 से अधिक अवैध दुकानों को चिन्हित कर नोटिस दिया। इसके बाद भी उन्हें हटवाया नहीं गया है। इससे आवागमन करने वालों को परेशानी होती है। पीड़ित की शिकायत पर एसडीएम ने अधिशाषी अधिकारी को कार्रवाई के निर्देश दिए। समाधान दिवस में राजस्व की 50, पुलिस की 12, विकास की 11, नगर पंचायत की दो, बिजली की पांच शिकायतें दर्ज की गई। इस दौरान तहसीलदार लखन लाल राजपूत मौजूद रहे। वहीं रसूलाबाद में आयोजित समाधान दिवस में विधायक पूनम संखवार, एसडीएम जितेंद्र कटियार मौजूद रहे। इस दौरान 98 फरियादियों ने शिकायतें दर्ज कराई, जिसमें चार का मौके पर निस्तारण कराया जा सका। वहीं विधायक ने 25 लोगों को घरौनी वितरित की। इस दौरानसीओ आशा पाल सिंह, थाना प्रभारी शिव ठाकुर, बीईओ मनोज कुमार सिंह, वन रेंजर अरविंद शुक्ला, नगर पंचायत अधिशासी अधिकारी दिनेश कुमार शुक्ला मौजूद रहे। वहीं सिकंदरा तहसील में एसडीएम रमेश कुमार की अध्यक्षता में समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान 93 फरियादियों ने शिकायतें दर्ज कराई, जिसमें मौके पर नौ शिकायतों का निस्तारण किया जा सका। इस दौरान तहसीलदार सुभाष यादव, सीओ रविकांत गौड़ मौजूद रहे।
[7/2, 19:08] Rishabh Porwal Jhinjhak: लकड़ी काटने गये युवक की करंट की चपेट मे आने से मौत।।
रिपोर्टर:–ऋषभ पोरवाल
झींझक:– झींझक के मोहल्ला पटेल नगर निवासी राजू चक्रवती का पुत्र बकरियों के लिए पीपल के पत्ते काटने किशौरा गया था जैसे ही वो पत्ते तोड़ने के लिए पेंड पर चढ़ा और डाल पर बैठ कर पत्ते तोड़ने के लिए हाथ आगे बढ़ाया तो पेंड से सटी 33000 वोल्टेज की लाइन की चपेट मे आते ही उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
जवान बेटे की मौत से घर पर मातम छा गया।

More Stories
लखनऊ 28 फ़रवरी 26*फाग गीत गाकर होली के कार्यक्रम के तहत युवाओं ने जमकर धमाल मचाया *
कौशाम्बी 28 फ़रवरी 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर कौशाम्बी की कुछ महत्वपूर्ण खबरें
कौशाम्बी 28 फ़रवरी 26*राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर मूरतगंज में विज्ञान मेले का आयोजन*