कानपुर देहात 3 अप्रैल*नगर निकाय चुनाव के लिए घोषित सीटों का आरक्षण अनुसूचित समाज के अधिकारों पर डकैती है- उषा रानी कोरी।
योगी सरकार चुनाव से पहले तत्काल सही करे। नगर निकाय आरक्षण की खामियों का पुलिंदा लेकर कांग्रेस की प्रदेश प्रवक्ता ऊषा रानी कोरी पहुंची जिलाधिकारी कानपुर के द्वार, ज्ञापन देकर जताई गहरी नाराजगी।*
——————————————-
अनुसूचित जातियों को मिलने वाले आरक्षण की चोरी मत करिये योगी जी, विधानसभा सीटों की भांति नगर निकाय में मिलने वाले 21% आरक्षण के अनुसार ही सभी जगहों पर (नगर निगम , नगर पालिका और नगर पंचायतों के अध्यक्ष के पद) आरक्षित कीजिये,
आपके द्वारा नगर निकाय में घोषित आरक्षण में बहुत सारी खामियाँ हैं, योगी आदित्यनाथ सरकार द्वारा अनुसूचित जाति के अधिकारों की चोरी खुलेआम चोरी की गयी है।
आपसे निवेदन है कि चोरी स्वरुप इन खामियों को तत्काल सही कीजिये अन्यथा अनुसूचित समाज अपना हक़ लेने को सड़को पर उतरेगा, जिसमें अगर क़ानून व्यवस्था बिगड़ी तो इसकी सारी जिम्मेदारी आपकी सरकार की होगी।
जय संविधान
ऊषा रानी कोरी
प्रवक्ता
उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी
पूर्व विधान सभा प्रत्याशी

More Stories
कानपुर नगर5जुल726*कार्यक्रम “ललित शोध, संगीत चर्चा एवं देव वंदना स्त्रोत संध्या” का आयोजन किया गया।
सुल्तानपुर5जुलाई26*घरेलू सहायिका की संदिग्ध मौत से मचा हड़कंप, चर्चित चिकित्सक पर गंभीर आरोप*
नई दिल्ली5जुलाई26*देश के अलग-अलग राज्यों बारिश के दौरा शुरू हो गया है।_*