*कानपुर देहात 15 अप्रैल 25*किसान दिवस 16 अप्रैल को विकास भवन सभागार में होगा आयोजन*
उप कृषि निदेशक रामबचन राम ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार कृषकों की समस्याओं के निराकरण हेतु जनपद स्तर पर प्रत्येक माह के तृतीय बुधवार को किसान दिवस का आयोजन विकास भवन सभागार माती में पूर्वाहन 12ः00 बजे से किया जाता है। आयोजित कार्यक्रम में कृषि एवं कृषि समावेशी विभागों यथा उद्यान विभाग, पशु पालन विभाग, मत्स्य पालन विभाग, सहकारिता विभाग, रेशम विभाग, मण्डी समिति, लघु सिंचाई विभाग, सिंचाई विभाग, नलकूप विभाग, विद्युत विभाग, जल निगम, कृषि विज्ञान केन्द्र, अग्रणी बैंक मैनेजर, नेडा एवं फसल बीमा कम्पनी के जनपद स्तरीय अधिकारियों द्वारा जिलाधिकारी आलोक सिंह एवं मुख्य विकास अधिकारी लक्ष्मी एन0 की अध्यक्षता में किसान दिवस आयोजित कर कृषकों की समस्याओं को निस्तारित करने के साथ-साथ उपस्थित कृषकों को विभागीय योजनाओं, कार्यक्रमों एवं नवीनतम, उन्नत कृषि तकनीकी के सम्बन्ध में जानकारी प्रदान करने का कार्य भी किया जाता है। उक्त के अनुक्रम में उन्होने बताया कि दिनांक 16 अप्रैल 2025 (दिन बुधवार) को विकास भवन सभागार में पूर्वाहन 12ः00 बजे से किया जायेगा। उन्होंने समस्त सम्बन्धित अधिकारियों से अनुरोध किया है कि आयोजित किसान दिवस में ससमय प्रतिभाग करें।
*संवाददाता प्रशान्त शर्मा कानपुर देहात यूपी आजतक*

More Stories
हरदोई 18 मार्च 26*आलियापुर में जमीनी विवाद ने लिया खतरनाक मोड़, ईंट-पत्थर से कई लोग घायल
अयोध्या 18 मार्च 26*51 किलो की माला पहनाकर भाजपा जिलाध्यक्ष का स्वागत, नामित सभासदों का सम्मान
पूर्णिया बिहार 18 मार्च 26 _पूर्णिया की आवाज़ संसद में बुलंद: पप्पू यादव ने सीमांचल-कोसी के किसानों के मुद्दों पर सरकार को घेरा