कानपुर देहात 1 सितंबर 2025**”नो हेलमेट नो फ्यूल” अभियान के अन्तर्गत की गईं कार्यवाही*
शासन के निर्देशों के क्रम में “नो हेलमेट नो फ्यूल” विषयक प्रदेश स्तरीय विशेष अभियान के अन्तर्गत आज दिनांक 01 सितम्बर 2025 को जनपद के क्षेत्राधिकारी ट्रैफिक अकबरपुर, सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन एवं प्रवर्तन), यातायात निरीक्षक अकबरपुर एवं जिला पूर्ति अधिकारी कानपुर देहात द्वारा संयुक्त रूप से मे० मैकू लाल एण्ड सन्स, आई०ओ०सी०एल० एवं मे० निमग पेट्रोलियम, एच०पी०सी०एल० के पेट्रोल पम्प पर “नो हेलमेट नो फ्यूल” के निर्देशों का अनुपालन होने की स्थिति की जांच की गयी। जांच के क्रम में मे० मैकू लाल एण्ड सन्स, आई०ओ०सी०एल० एवं मे० निमग पेट्रोलियम, एच०पी०सी०एल० के पेट्रोल पम्प पर “नो हेलमेट नो फ्यूल” का अनुपालन करने हेतु निर्देशित किया गया तथा 20 दो पहिया वाहन चालकों द्वारा बिना हेलमेट पहने वाहन चालने पर चालान किये जाने की कार्यवाही की गयी तथा पेट्रोल पम्प संचालकों को बिना हेलमेट पहने दो पहिया वाहनों को ईंधन की आपूर्ति न किये जाने की कड़ी चेतावनी दी गयी साथ ही पेट्रोल पम्प संचालाकों को अपने-अपने पेट्रोल पम्प पर “नो हेलमेट नो फ्यूल” विषयक बैनर को दो स्थानों पर अनिवार्य रूप से प्रदर्शित कराये जाने हेतु भी निर्देशित किया गया।

More Stories
कानपुर नगर 11सितंबर 26*भाजपा नेता की हुंकार से केडीए का चर्चित भ्रष्टाचारी पूर्व केडीए vc का चहिता कश्यप कांत दुबे आया घेरे में,
पूर्णिया 11सितंबर 26*पूर्णिया में सिर कटी महिला हत्याकांड का 24 घंटे में खुलासा,
भागलपुर 11सितंबर 26*कोसी की तबाही से रंगरा के दर्जनों गांव बेहाल, पांच पंचायतों पर बाढ़ का कहर;