औरैया7जुलाई24*रुक रुक कर हो रही बारिश से गिरा कच्चा मकान*
पीड़ितों ने जिला प्रशासन से मुवाजे और आवास की मांग
*कंचौसी। औरैया*
कंचौसी क्षेत्र में बीते तीन दिनो से रुक रुक कर लगातार हुई बारिश के चलते चलते गरीब-मजदूरों के आशियानों को खतरा पैदा हो गया है। भाग्यनगर ब्लॉक के बिनपुरापुर गांव में बारिश के कारण दो ग्रामीणों के मकान और दीवार भर-भराकर धराशायी हो गए। पीड़ितों ने प्रशासन से मुआवजे और आवास की गुहार लगाई है।
गांव निवासी धर्मेंद्र कुमार सिंह गौर एवम ब्रजेंद्र कुमार दोनों सगे भाई का कच्चा मकान बारिश की मार नहीं सह पाया और भरभराकर गिर गया। गनीमत यह रही कि घटना के समय मकान में कोई नहीं था। पीड़ितों ने बताया मकान गिरने वह किराए के मकान में रहने को मजबूर है, कई बार आवास के आवेदन भी कर चुके हैं लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई है। इस संबंध में लेखपाल अमरेश कुमार का कहना है कि मुवावजे के लिए रिपोर्ट तहसील प्रशासन को रिपोर्ट भेजी जा रही है
More Stories
मुजफ्फरनगर 13 सितम्बर 26*राष्ट्रीय हिंदू युवा वाहिनी अध्यक्ष आदित्य प्रहलाद पाहुजा के समर्थन में एकजुट हुए हिन्दू संगठन*
गोण्डा / बाराबंकी 13 सितंबर 26*पीड़ित परिवार से मिलने जा रहे चंद्रशेखर आजाद के काफिले को बाराबंकी में रोका गया,
उन्नाव 13सितंबर 26*संगीत महासंग्राम के दूसरे ऑडिशन में प्रतिभाओं ने मचाया धमाल