April 3, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

औरैया7जुलाई24*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर आज की खास खबरे

औरैया7जुलाई24*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर आज की खास खबरे

औरैया7जुलाई24*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर आज की खास खबरें

2 वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार

सहायल(स्वरूप संवाददाता)। थाना सहायल के थाना प्रभारी अमर बहादुर सिंह ने दो वारण्टी पिन्टू पुत्र महेश चन्द्र, मोहित पुत्र महेशचन्द्र समस्त निवासी गण मण्डी समिति के पास कस्बा व थाना दिबियापुर को धारा 323/324/504 को गिरफ्तार कर जेल भेजा।

नाबालिग बालिका को बहला फुसलाकर अपहरण करने वाला वांछित गिरफ्तार

औरैया। बिधूना थाना प्रभारी बृजेन्द्र सिंह के नेत्रत्व में उपनिरीक्षक विनोद कुमार, कानिस्टेबल विजयपाल, कानिस्टेबल रोहित सिंह ने वांछित अभियुक्त शिवम सिंह सेंगर पुत्र रामपाल सिंह उर्फ कल्लू निवासी चन्दरपुर तिराहा कस्वा बिधूना धारा 363/366/376 भादवि0 ¾ पाक्सो एक्ट को मुखबिर की सूचना पर तहसील के पास बस स्टैण्ड जाने वाली सडक पर किशनी रोड से गिरफ्तार कर जेल भेजा।

 

प्रोजेक्ट नई किरण की टीम ने 7 परिवारो को आपस में मिलाया

फोटो – प्रोजेक्ट नई किरण

औरैया। महिला थाना ककोर प्रभारी रीना गौतम व रिपोर्टिग महिला चौकी बिधूना प्रभारी म0उ0नि0 अनूप जादौन अध्यक्षता में प्रोजेक्ट नई किरण का आयोजन किया गया जिसमें 20 फाइलें दायर की गई जिनमें 7 परिवार जो आपसी वैचारिक मतभेद की वजह से कुछ दिनो से अलग रह रहे थे एक दूसरे के साथ रहने को राजी नही थे जिसके कारण परिवार टूटने की कगार पर था जिसे समझा बुझाकर पति-पत्नी के मध्य मन मुटाव कलह को दूर कर एक साथ रहने को राजी कर परिवार से मिलाया गया। परिवार को हसी खुशी बिदा किया गया। नई किरण प्रोजेक्ट के अन्तर्गत विखरे परिवारों को एक सूत्र में बांधने का प्रयास किया जा रहा है। इस दौरान प्रोजेक्ट नई किरण के अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे ।

Taza Khabar