*संवाददाता रेशमा बेगम की खास रिपोर्ट*
कानपुर नगर7जुलाई24*बिठूर के नाना साहब पेशवा पार्क मे जानता उठा रही है लुफ्त, संग्रहालय से मिल रहीं हैं लोगों को हजारों वर्ष पुरानी जानकारियां*
कानपुर नगर के शहर में बिठूर स्थित नाना साहब पेशवा पार्क एक पर्यटक स्थल है,जिसमें भीषण गर्मी में आम जनमानस यहां पर अपना समय व्यतीत करते दिख रहा है सरकार द्वारा यहां के सुंदरीकरण पर विशेष ध्यान दिया गया है। यह पार्क सुबह प्रातः खुलने के बाद शाम तक खुला रहता है यहां पर लोगों को आकर्षित करने के लिए कई चीजों को बनाया गया है, जिसमें से सबसे पहला है संग्रहालय है,जिसमें हजारों वर्ष पुरानी जानकारियां लोगों को मिल सकती है यहां पर वोटिंग सुविधा भी की गई है, जिसकी टिकट लेने के बाद लुफ्त उठाया जा सकता है मॉर्निंग वॉकर्स के लिए भी विशेष तरीके के इंतजाम किए गए हैं गर्मियों में लोग अपना समय काटने के लिए यहां के वृक्षों के नीचे बैठते हैं और ताजी हवा का आनंद लेतेदिखते हैं, खाने पीने को लेकर रेस्टोरेंट की व्यवस्था भी इसी पार्क के अंदर की गई है यहां पर दूर दराज से लोग आते हैं,यह एक टूरिस्ट प्लेस है यहां पर गाइड की व्यवस्था भी उपलब्ध है,इसके साथ ही अंग्रेजों के जमाने का यहां पर एक कुआं और एक वृक्ष भी मौजूद है दूर दराज से जो भी लोग यहां पर घूमने आते हैं उनके लिए भी यहां पर ठहरने की व्यवस्था एवं शौचालय आदि की व्यवस्था भी दुरुस्त है
More Stories
कौशाम्बी 8 नवम्बर 26*अधिकारियों के साथ डिप्टी सीएम ने की बैठक, जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के दिए निर्देश*
वडोदरा 8 नवम्बर 26*वडोदरा की 42 वर्षीय दीपिकाबेन मकवाना अपनी मेहनत और नेक पहल से इंसानियत की मिसाल पेश कर रही हैं।
कानपुर नगर 8 नवम्बर 26*शादी के महज 09 महीने बाद 30 वर्षीय रुचि मिश्रा का शव ससुराल में फंदे से लटका मिला।