औरैया5अक्टूबर*नवागुंतक एसपी ने कोतवाली का किया औचक निरीक्षण*
*औरैया सहित विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण कर मिली कमियों को दूर करने के दिये निर्देश*
*औरैया*। सोमवार की देर शाम पुलिस अधीक्षक औरैया अभिषेक वर्मा द्वारा थाना कोतवाली औरैया का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना परिसर, कार्यालय, हवालात व शस्त्रागार की साफ-सफाई का निरीक्षण किया गया तथा कार्यालय के अभिलेखों व सीसीटीएनएस के कार्यो के बारे मे जानकारी कर जो भी कमिया पायी गई उन्हे शीघ्र दूर करने हेतु प्रभारी निरीक्षक कोतवाली औरैया को निर्देशित किया गया। उन्होंने समस्त थानाप्रभारियो से नियमित रूप से पीड़ितों की समस्याएं सुनकर उनका तककाल निराकरण करने के निर्देश दिए ,सभी अभिलेख पूरे रखे व लम्बित बिबेचनाओ को पूर्ण करे। निरीक्षण के दौरान कोतवाल संजय पांडेय सहित समस्त स्टाफ मौजूद रहा। वही मंगलवार को पुलिस अधीक्षक औरैया अभिषेक वर्मा द्वारा पुलिस कार्यालय ककोर में विभिन्न शाखाओं-प्रधान लिपिक कार्यालय, रिटसेल, शिकायत प्रकोष्ठ, एल आई यूं ,क्राइम ब्रांच, डीसीआरबी, गुमशुदा सेल, जनसूचना सेल,आईजीआरएस, सीसीटीएनएस, महिला प्रकोष्ठ,सूचना कार्यालय आकिंक शाखा, वाचक कार्यालय आदि का निरीक्षण किया तथा शाखा प्रभारियों व कर्मचारियों से उनके द्वारा किये जा रहे कार्यों के बारे में जानकारी कर साफ-सफाई, दस्तावेजों के रखरखाव व अन्य आवश्यक दिशा निर्देश दिये।

More Stories
लखनऊ24जून26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर लखनऊ की कुछ महत्वपूर्ण खबरें
लखनऊ24जून26*लखनऊ अग्निकांड में 4 गिरफ्तार, 4 अफसर सस्पेंड,2 सदस्यीय SIT का गठन, सीएम ने कहा दोषी,बच नही पाएंगे
नई दिल्ली24जून26*भारत के एनएसए अजीत डोभाल के आगे रखी नेमप्लेट पर इंडिया की जगह ‘भारत’ लिखा दिखा.*