औरैया31अगस्त*विपक्षीगणों के प्रभाव में पुलिस नहीं लिख रही रिपोर्ट*
*औरैया।* विकासखंड भाग्यनगर थाना दिबियापुर क्षेत्र के ग्राम निवासी एक महिला ने रिपोर्ट लिखाने के लिए एसपी को शिकायती प्रार्थना पत्र दिया है। जिसमें उसने गांव के ही विपक्षीगणों पर उसे एवं उसके पुत्र के साथ मारपीट करने , जातिसूचक गालियों का प्रयोग कर, कपड़े फाड़ देंने , छेड़छाड़ करने , गांव से भगा देने तथा धमकी देने का आरोप लगाया है। महिला ने इस आशय की शिकायत जनसुनवाई , संबंधित शिकायत निवारण प्रणाली उत्तर प्रदेश से भी की है। इसके बावजूद पुलिस ने उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। महिला ने विपक्षीगणों द्वारा हत्या कर देने की भी आशंका व्यक्त की है।
क्षेत्र के ग्राम निवासी एक दलित महिला ने विगत दिनों पुलिस अधीक्षक अपर्णा गौतम व जनसुनवाई, संबंधित शिकायत निवारण प्रणाली उत्तर प्रदेश को दिए शिकायती प्रार्थना पत्र में कहा है कि वह गत 18 अप्रैल की शाम करीब 4 बजे अपने पुत्र के साथ खेतों में बकरियां चरा रही थी। उसी समय गांव के ही तीन नामजद लोग आ गये , और उसके साथ चुनावी रंजिश को लेकर जातिसूचक गाली- गलौज कर करने लगे , कहा कि चुनाव में उन्हें वोट नहीं दिए थे ,और उनके ही खेत में बकरियां चरा रही है। विपक्षीगणों ने उसकी बकरी को लाठी-डंडों से मारा, जिससे बकरी अचेत होकर गिर पड़ी। इसके बाद एक विपक्षी ने उसके पुत्र के साथ मारपीट की। उसके चिल्लाने पर दो विपपक्षीगणों ने उसके साथ भद्दी-भद्दी गालियां व जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए उसे लाठी-डंडों से मारा पीटा। इसके अलावा उसके साथ छेड़छाड़ करते हुए उसके पहने हुए कपड़े फाड़ दिए। शोरगुल सुनने पर गांव के व राहगीर रुक गये। जिस पर वह लोग कार्रवाई करने पर उसे जान से मारने व गांव से भगा देने की धमकी देते हुए चले गये। पीडिता अपने पुत्र के साथ थाना दिबियापुर में रिपोर्ट लिखाने गई , जहां पर विपक्षीगण पहले से ही बैठे हुए थे। पुलिस ने उनके प्रभाव में उसकी रिपोर्ट नहीं लिखी , और ना ही उसकी चोटो की डॉक्टरी करवाई , बल्कि डांट डपट कर भगा दिया। पीड़ित महिला ने विपक्षीगणों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जाने की गुहार लगाई है। महिला ने कहा कि रिपोर्ट दर्ज नहीं होने पर विपक्षी उसकी हत्या भी करा सकते हैं।

More Stories
लखनऊ१० मिर्च ६ * बॉम्बे पावभाजी के तीन ठिकानों पर आयकर विभाग का छापा, सॉफ्टवेयर से 70 हजार करोड़ की बिक्री छिपाने के मिले संकेत
नई दिल्ली १० मार्च २६ * पेट्रोल-डीजल और LPG गैस की जमाखोरी रोकने के लिए सरकार का एक्शन, देशभर में ECMA लागू
अलीगढ १० मार्च २६ * उत्कृष्ट योगदान हेतु अन्तर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त एडवोकेट शिवानी जैन ‘स्त्री शक्ति सम्मान2026 ‘ से विभूषित