औरैया30जून24*सड़क की टूटी पुलिया न बनने से ग्रामीणों ने आक्रोश*
*बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे के पास मुडेनारामदत्त व मल्लाह की मै TVडयां जाने वाली सड़क पर टूटी पुलिया*
*टूटी पुलिया से हादसा होने की बनी रहती है संभावना*
*फफूँद,औरैया।* ब्लॉक भाग्यनगर क्षेत्र के दो गावों को जाने वाली सड़क की टूटी पुलिया नही बनाये जाने से ग्रामीणों मे आक्रोश है, टूटी पुलिया से हादसा होने की संभावना बनी रहती है। ब्लॉक क्षेत्र के गांव मुडेनारामदत्त और मल्लाह की मडैया जाने वाली सड़क की बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे के पास पुलिया काफी समय से टूटी पड़ी है। प्रधान यशपाल सिंह राजपूत ने कहा कि वे कई बार अधिकारीयों को अवगत करा चुके है लेकिन जिम्मेदारो ने कोई ध्यान नही दिया। ग्राम पंचायत मुडेनारामदत्त के प्रधान यशपाल राजपूत, विनोद कुमार, चंद्र प्रकाश, संजीत कुमार प्रखर, मंगल, शिवकुमार आदि ने जिलाधिकारी से समस्या के समाधान की मांग की है।

More Stories
पूर्णिया बिहार 26 मार्च 26 *एक रंग, एक रूप, एक भक्ति: कसबा में हनुमान जी की प्राण प्रतिष्ठा पर उमड़ी महिलाएं*
26 मार्च 2026*आम को खास बनाने की मेरी गलत जिद ने मेरे ही हाथ जला दिए- सनोज मिश्रा
नई दिल्ली 26 मार्च 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर देश और राज्यों से बड़ी खबरें