औरैया29मार्च*जाम व जर्जर सड़कों की समस्या से निजात दिलाने के लिए सौंपा ज्ञापन*
*समस्याओं का निस्तारण न हुआ तो जुलाई 2022 से धरना प्रदर्शन करने की दी चेतावनी*
*औरैया।* दिबियापुर कस्बे में नहर पुल पर आए दिन लगने वाले जाम से नगरवासी एवं यहां से गुजरने वाले लोगों को बहुत ही परेशानी उठानी पड़ती है, जाम में घंटों फंसे रहने से वाहनों द्वारा होने वाले प्रदूषण से आम जनजीवन, नगर का व्यापार चौपट, स्कूल जाने वाले बच्चे एवं ड्यूटी जाने वाले लोगों को बहुत ही परेशानियो का सामना करना पड़ रहा है। कई वर्षों से इस समस्या को लेकर आवाज उठाई जाती रही है, लेकिन अभी तक समस्या का समाधान नहीं हो सका है। समस्या का समाधान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी गई है।
नहर पुल पर लगने वाले जाम की समस्या की ओर शासन/ प्रशासन का ध्यान आकृष्ट करने के लिए एवं जनपद में औरैया दिबियापुर मार्ग पर कंचौसी मोड़ से कंचौसी तक जाने वाला मार्ग गड्ढे युक्त हो गया है। यहां होकर बड़े भारी वाहन गुजरते हैं, और कभी भी बड़े वाहन पलट सकते हैं, जिससे कोई बहुत बड़ी दुर्घटना भी हो सकती है इस मार्ग की जल्द से जल्द सही कराने के लिए व अन्य समस्याओं को लेकर मंगलवार को उप्र के मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन अपर जिलाधिकारी न्यायिक औरैया वासित अली को सौंपा गया। ज्ञापन में इस समस्या के अलावा दिबियापुर नगर में बेला रोड पर गुंजन चौराहे पर हल्के स्पीड ब्रेकर बनाए जाने , गुंजन चौराहे पर ही बलिदानी चंद्रशेखर आजाद की मूर्ति लगाए जाने, औरैया दिबियापुर मार्ग से कंचोंसी मोड से प्लास्टिक सिटी कंचौसी जाने वाले मार्ग को यथाशीघ्र सही कराने की मांग की ।उच्चाधिकारियों के क्षेत्र में भ्रमण से पहले उसकी पूर्व सूचना जिले के नागरिकों को अनिवार्य रूप से दी जाए, तथा नागरिकों से मिलने की व्यवस्था की जाए। जन जागरण समिति के अध्यक्ष महेश पांडे ने कहा कि 30 जून 2022 तक उपरोक्त समस्याओं के समाधान न होने की स्थिति में जुलाई 2022 से धरना प्रदर्शन किया जाएगा , जिसकी जिम्मेदारी शासन/प्रशासन की होगी। ज्ञापन देने वालों में राम नाथ त्रिपाठी , प्रवीण राजपूत प्रधान प्रतिनिधि लखनपुर , दिग्विजय सिंह राजपूत, मिलन चौबे, अरुण कुमार यादव, विमल कुमार ,निर्मल कुमार , देवेंद्र गुप्ता , गिरीश सिकरवार , संदीप कुमार तिवारी, प्रशांत पांडे, सचिन पांडे, मंजुल कुशवाहा, गगन कुमार आदि लोग उपस्थित रहे।

More Stories
पूर्णिया बिहार 26 जनवरी 26*कसबा विधायक नितेश कुमार सिंह ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से की मुलाकात, सीमांचल के विकास पर हुई चर्चा
सहारनपुर २७ फरवरी 26 *सरकार मंशानुरूप माफियाओं/अपराधियों कुछ विरुद्ध चलाये दण्डात्मक कारवाई के क्रम मे एसएसपी सहारनपुर अभिनन्दन द्वारा की गयी बडी कारवाई….
वाराणसी २७ फरवरी २६ * काशी के श्मशान घाट पर धधकती चिताओं के बीच खेली गई भस्म की होली, तांत्रिक और अघोरियों ने जमकर खेली होली…