औरैया28मई*आवारा मवेशी से टकराकर तीन लोग गंभीर घायल*
*बिधूना,औरैया।* बिधूना- ऐरवाकटरा मार्ग पर रठगाॅँव के समीप आवारा जानवर की चपेट में आने से बाइक सवार तीन लोग घायल हो गये। राहगीरों की सूचना पर पहुंची एम्बूलेन्स द्वारा घायलो को सीएचसी लाया गया, जहां पर चिकित्सकों ने उपचार के बाद माँ-बेटे को सैफई रेफर कर दिया।
शुक्रवार कीे शाम झींझक निवासी अतुल पुत्रगण गिरजेश शुक्ला अपनी माँ सरला देवी व बेटा अभिषेक के साथ बाइक से अपनी बहिन के घर एरवाकटरा थाना क्षेत्र के ग्राम उमरैन से लौट रहे थे। तभी बिधूना एरवाकटरा मार्ग पर रठगाँव के समीप रास्तें में आवारा जानवर के आ जाने से बाइक अनियंत्रित हो गई। जिससे बाइक सवार तीन लोग सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गये। राहगीरो ने घायलों को एम्बूलेन्स द्वारा सीएचसी में भर्ती कराया।चिकित्सको ने प्राथमिक उपचार के बाद के बाद माँ व बेटे को मिनी पीजीआई सैफ़ई रेफर कर दिया।

More Stories
कानपुर नगर 10 अप्रैल 26*उप जिलाधिकारी द्वारा मामले को लिया गया तत्काल संज्ञान
पूर्णिया बिहार 10 अप्रैल26 ज्वेलरी शॉप में सुरक्षा व्यवस्था की जांच : पूर्णिया पुलिस की कार्रवाई
हरदोई 10 अप्रैल 26**पिहानी में छात्राओं से छेड़छाड़, बाइक सवार मनचलों का आतंक जारी*