औरैया28नवम्बर*व्यापारी नेता ने भ्रमण कर सुनी व्यापारियों की समस्याएं*
*अछल्दा,औरैया।* उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल मिश्रा गुट ने कस्बा की नगर कमेटी व युवा नगर कमेटी का गठन जिला अध्यक्ष राजेश बाजपेई (बबलू )के दिशा निर्देशन में किया अछल्दा कस्बे के हरी गंज बाजार में नगर महामंत्री लालजी पोरवाल के प्रतिष्ठान पर अछल्दा नगर के व्यापारियों की बैठक की गई जिसमे विनीत दुबे को सर्वसम्मति से नगर अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई नगर महामंत्री पद के लिए लाल जी पोरवाल व नगर कोषाध्यक्ष पद के लिए विवेक पोरवाल को मनोनीत किया गया युवा नगर कमेटी का गठन युवा जिला अध्यक्ष दीपक अग्रवाल के मार्गदर्शन में व्यापारियों की आम सहमति से किया गया जिसमें सिद्धार्थ राज मिश्रा को युवा नगर अध्यक्ष अछल्दा व दीपक पोरवाल को युवा नगर महामंत्री, ऋषि कुमार को युवा नगर कोषाध्यक्ष पद के लिए मनोनीत किया गया इस मौके पर जिला महामंत्री स्वतंत्र अग्रवाल, जिला कोषाध्यक्ष राम कुमार विश्नोई, अमर बिश्नोई,औरैया अजय अग्निहोत्री, भानु राजपूत, रवी शंकर शुक्ला, वीरेंद्र पाठक, किट्टू सरदार, सूर्य प्रकाश बाजपेई,समरान नसीब, पवन गुप्ता, अजीत गुप्ता, रंजीत पोरवाल, आदित्य पोरवाल,करण सिंह राजपूत, टीटू गुप्ता, संजय गुप्ता, सगीर अहमद, श्याम पोरवाल,मनोज प्रजापति, लईक अहमद, राम जी पोरवाल सहित तमाम व्यापारी मौजूद रहे।

More Stories
लखनऊ 5 मार्च 26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 4 बजे की बड़ी खबरें……………….
वाराणसी5 मार्च 26*डीएम और पुलिस कमिश्नर की होली: रंगों के टब में मस्ती करते दिखे दोनों अफसर*
वाराणसी 5 मार्च 26*कमिश्नरेट वाराणसी में पुलिस ने हर्षोल्लास के साथ खेली होली, रंगों में सराबोर हुए अधिकारी व कर्मचारी ।*