कानपुर28नवम्बर*जद नेता की कार का शीशा तोड़ा थाना बाबू पुरवा क्षेत्र का मामला
कानपुर थाना बाबू पुरवा अंतर्गत बेगम पुरवा लोको साउथ रोड स्थित जनता दल सेक्युलर के नगर अध्यक्ष हामिद हुसैन की सैंटरो कार रोड के किनारे और लोगों की कारों के साथ खड़ी थी शाम लगभग 7:00 बजे जद नेता हामिद हुसैन कार्डियोलॉजी डॉक्टरों को दिखाने के लिए घर से निकले जब कार के पास पहुंचे तो देखा कि ड्राइवर वाली सीट के दाहिने हाथ का शीशा किसी अज्ञात अराजक तत्व ने तोड़ दिया हामिद हुसैन ने आसपास पता किया लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली
नगर अध्यक्ष हामिद हुसैन ने बताया कि थाना बाबू पुरवा क्षेत्र में अपराधों की बाढ़ आ गई है तत्कालीन इंस्पेक्टर देवेंद्र विक्रम सिंह अपराधियों से पैसा लेकर थाने से छोड़ने संभ्रांत लोगों पर मोटी रकम लेकर रंगदारी आदि जैसे गंभीर मुकदमा लगाने में माहिर थे तत्कालीन इंस्पेक्टर के छूट के कारण अराजक तत्वों पर अंकुश नहीं लग पा रहा है हामिद हुसैन ने सोशल मीडिया व प्रिंट मीडिया के माध्यम से वर्तमान थाना प्रभारी बाबू पुरवा से लेकर आला अधिकारियों से क्षेत्र में पुलिस गश्त कर अराजक तत्वों पर अंकुश लगाने की मांग की है तथा तत्कालीन थाना प्रभारी देवेंद्र विक्रम सिंह के आचरण की जांच कराने की मांग की है तथा आरटीआई के अंतर्गत तत्कालीन इंस्पेक्टर ने अपने तैनाती के दौरान कितने निर्दोषों पर पैसा लेकर झूठे रंगदारी आदि का मुकदमा दर्ज किया है सत्यापित कॉपी लेकर माननीय उच्च न्यायालय हाई कोर्ट इलाहाबाद में जनहित याचिका दाखिल करेंगे

More Stories
हरिद्वार30अगस्त26*2027 में कांग्रेस को पूर्ण बहुमत का दावा, अमन गर्ग ने की जनता से अपील
लखनऊ 30अगस्त 26* आईएएस दिव्या मित्तल ने प्रशासनिक सेवा से इस्तीफ़ा दे दिया है,अपने फेसबुक पोस्ट पर लिखा*
उत्तर प्रदेश 30अगस्त 2026*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*