औरैया24मार्च*रामलीला में विशाल धनुष यज्ञ देखने उमड़ी भीड़*
*लक्ष्मण परुशराम संवाद सुनने को सुबह तक डटे रहे श्रोता*
*फफूंँद,औरैया।* फफूंँद क्षेत्र के गाँव कोठीपुर मे बाबा ब्रहमदेव महाराज के मंदिर पर बुधवार की रात सीता स्वयंवर,धनुष यज्ञ और परशुराम-लक्ष्मण संवाद की लीलाओं का मंचन किया गया।रामलीला देखने के लिए भारी भीड़ उमड़ पड़ी जो सुबह भोर तक डटी रही।
बुधवार रात क्षेत्र के गांव कोठीपुर में बाबा ब्रहमदेव मंदिर पर आयोजित रामलीला कार्यक्रम के मंचन में राजा जनक के सजे हुए दरबार मे स्वयंवर में पहुंचे राजाओं ने भगवान शिव के धनुष को तोड़ने की कोशिश की लेकिन सफल नही हो पाए।जिसे देख राजा जनक व्याकुल होकर बोल उठे की अगर वह जानते कि पृथ्वी वीरों से खाली है तो ऐसी प्रतिज्ञा ही नहीं करते।यह देख गुरु विश्वामित्र की आज्ञा पाकर श्री राम धनुष के पास जाकर धनुष को प्रणाम कर उठाते है और जैसे ही धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाते है वह टूट जाता है।सीता हाथ में जयमाल लेकर राम की ओर बढ़ती हैं और उनके गले में जयमाल डाल देती हैं।तभी भगवान परशुराम गर्जना करते हुए वहां पहुंचे, उन्हें देखकर कई राजा तो स्यंवर से भाग निकलते हैं,जो नहीं भाग पाए वो कांपने लगते हैं।शिव धनुष को खंडित देखकर परशुराम क्रोधित हो जाते हैं उसके बाद लक्ष्मण परुशराम संवाद होता है।कार्यक्रम सुबह दस बजे तक चलता रहा जिसे देखने के लिए श्रोताओं की भारी भीड़ डटी रही।कार्यक्रम में ग्राम प्रधान अंब्रेश पांडेय एडवोकेट,महाराज सिंह कुशवाह,उमाकांत दिवाकर,अमित दिवाकर,तेज सिंह कुशवाह,अद्धा बाबा आदि का विशेष सहयोग रहा।

More Stories
जयपुर26जुलाई26*तीज की उमंग और सौंदर्य से सजा ‘प्री-तीज फेस्टिवल एवं एलीट कनेक्ट 2026’
पूर्णिया बिहार 26 जुलाई26 *बनमनखी में 6 घंटे में खुला हत्या का राज! पत्नी समेत 5 गिरफ्तार, शव गड्ढे से बरामद* मोहम्मद इरफान कामिल यूपी आजतक न्यूज़ चैनल पूर्णिया
लखनऊ26जुलाई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 7 बजे की बड़ी खबरें……………….*