औरैया24जुलाई*डीएम ने श्रावणमास के दूसरे सोमवार को लेकर देवकली मंदिर का किया निरीक्षण*
*औरैया।* रविवार 24 जुलाई 2022 आज को जिलाधिकारी औरैया प्रकाश चन्द्र श्रीवास्तव व पुलिस अधीक्षक औरैया चारू निगम द्वारा श्रावणमास के द्वितीय सोमवार के दृष्टिगत देवकली मन्दिर का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया तथा सीसीटीवी कैमरो व पार्किग व्यवस्था का निरीक्षण किया गया तथा श्रावणमास के अवसर पर देवकली मन्दिर में होने वाली श्रद्धालुओं की भीड़ को दृष्टिगत रखते हुए व श्रद्धालुओं के आने जाने व दर्शन करने में समस्या न हो व यातायात व सुरक्षा व्यवस्था के संबन्ध में निरीक्षण किया तथा चौकी इन्चार्ज देवकली को आवश्यक दिशा निर्देश देते हुये कड़ाई से पालन करने के लिए निर्देशित किया। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक औरैया , अपर जिलाधिकारी औरैया, क्षेत्राधिकारी सदर, उप-जिलाधिकारी सदर समेत अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौके पर उपस्थित रहे।

More Stories
कौशाम्बी 11 अप्रैल 26*उप जिलाधिकारी चायल ने ग्राम घोसिया में भूमि विवाद की 05 शिकायतों का मौके पर कराया निस्तारण*
कौशाम्बी 11 अप्रैल 26**डंफर की टक्कर से युवक की मौत, एक गंभीर घायल*
पूर्णिया 11 अप्रैल 26*पूर्णिया जिला कांग्रेस कमेटी के द्वारा आयोजित विरोध प्रदर्शन एवं पुतला दहन किया गया।