June 14, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

औरैया22नवम्बर*तीन दिवसीय सांसद खेल स्पर्धा का हुआ समापन*

औरैया22नवम्बर*तीन दिवसीय सांसद खेल स्पर्धा का हुआ समापन*

औरैया22नवम्बर*तीन दिवसीय सांसद खेल स्पर्धा का हुआ समापन*

*मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह देकर किया सम्मानित*

*अजीतमल,औरैया।* कस्बे के जनता इंटर कॉलेज के मैदान में आयोजित तीन दिवसीय सांसद खेल स्पर्धा का समापन सोमवार को हुआ। ब्लॉक की जूनियर और सब जूनियर सहित एक दर्जन से अधिक विद्यालय में खिलाड़ियो ने प्रतिभाग किया। वही कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि भाजयुमो जिलाध्यक्ष मोनू सेंगर को आयोजकों की ओर से स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
अजीतमल जनता इंटर कॉलेज में आयोजित तीन दिवसीय सांसद खेल स्पर्धा में कबड्डी,वालीबाल,दौड़,कुश्ती,लम्बी कूद,खो खो, क्रिकेट आदि आधा दर्जन प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियो ने प्रतिभाग किया। 400 मीटर सीनियर बालक /बालिका दौड़ प्रतियोगिता में घनश्याम/रौली गौतम प्रथम , सूर्यांश/गुंजन दुतीय, कुश कुमार/अनुष्का को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। कबड्डी जूनियर में बल्लपुर विजेता और अजीतमल को उपविजेता घोषित किया गया। वही कुश्ती प्रतियोगिता में अनीश,उत्तम कुमार, आसिफ, मोहन जीत, कुशमोदय, शिवा तिवारी ने जीत हाशिल की।इस अवसर पर मुख्य अतिथि भाजयुमो जिला अध्यक्ष मोनू सेंगर ने अपने सम्बोधन में कहा कि इस तरह के खेलों में आपसी भाई चारा का विकास होता है,खेल स्पर्धा के माध्यम से ब्लॉक/जिला से निकले खिलाड़ी मण्डल व प्रदेश स्तर पर अपने जिले का नाम रोशन करते है। अध्यक्षता कर रहे कृष्ण मोहन उपाध्याय, जिला युवा कल्याण अधिकारी अभिताभ कुमार व क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी बंदना तिवारी ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताओं से खिलाड़ियो का सर्वांगीण विकास होता है। वही संचालन मनीष मिश्रा द्वारा किया गया। इस अवसर पर होशियार सिंह राजपूत, भूपदिय बघेल, उपेंद्र सिंह पल,राघवेंद्र सिंह राजपूत, विवेक दुबे,अवनीश भदौरिया, भानू दुबे, महेश शर्मा, मनोज भदौरिया, सत्यपाल, विकास सहित तमाम सपोर्ट स्टाफ मौजूद रहा।

Taza Khabar