औरैया21सितम्बर24*भेंसौल निवासी नरकीय जीवन जीने को मजबूर,थाना क्षेत्र फफूंद ब्लॉक अछल्दा का मामला
फफूंद/औरैया से ओम कैलाश राजपूत यूपीआजतक
ग्राम पंचायत भैंसोल में पन्नी और फूस के सहारे गुजर बसर कर रहे लोगों का कहना है कि अक्सर सांप बिच्छू आ जाते हैं जिनके काटने का डर हमेशा बना रहता है वहीं एक महिला का कहना था कि उसके पास स्नान करने की भी जगह नहीं है वह दूसरे के घर में स्नान करने जाती है । आखिर ऐसे लोगों को आवास से क्यों वंचित रखा गया इसका जवाब ग्रामीणों ने दिया कि ये लोग सुविधा शुल्क नहीं दे सकते इसलिए इन मजबूर लोगों को अभी तक आवास नहीं मिले हैं
भैंसोल गांव से कई गांव को जोड़ने वाली सड़क बनी दल दल जिससे स्कूली बच्चों बुजुर्गो और ग्रामीणों का निकलना हुआ दूभर
गांव में नाला न बनने से नहीं हो पा रही पानी की निकासी जिससे जगह जगह पानी भरे रहने से गांव में फैली है गंदगी । गांव में कभी भी फैल सकती है बीमारी
ग्रामीणों का आरोप है कि गांव में कोई विकास कार्य नहीं कराये गए हैं । विकास कार्य फाइलों तक सिमट कर रह गए हैं । सरकार द्वारा गांव के विकास कार्य के लिए भेजी गई राशि का प्रधान और सचिव बंदरबांट कर रहे हैं ।
भैंसोल गांव के किसानों आवारा जानवरों से परेशान हैं । किसान पूरी पूरी रात जागकर अपने खेतों की रखवाली कर रहे हैं ।
ग्रामीणों ने जिलाधिकारी महोदय से भैंसौल गांव की जांच करवाकर ग्रामीणों को नरकीय जीवन से निजात दिलाने की गुहार लगाई है।

More Stories
लखनऊ30जुलाई26*शिक्षामित्रों व अनुदेशकों को अधिक दिया मानदेय होगा समायोजित*
नई दिल्ली30जुलाई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह की देश राज्यों से बड़ी खबरें*
शाहजहांपुर30जुलाई26*🌐रौजा थाने के एसआई राजेंद्र सिंह की संदिग्ध मौत, कमरे में मिला शव; पुलिस जांच में जुटी*