औरैया17दिसम्बर*मोबाइल सेंटर में लगी आग 24 लाख का माल जलकर खाक*
*औरैया।* शहर के मोहल्ला नरायनपुर में बीती रात एक मोबाइल सेंटर की दुकान में विद्युत शार्ट सर्किट से आग लग गई। जिससे दुकान में रखे लाखों रुपए के उपकरण जलकर स्वाहा हो गये। मामले की रिपोर्ट लिखाने के लिए दुकान संचालक ने मामले की तहरीर कोतवाली पुलिस को दी है।
अमित कुमार पोरवाल पुत्र अनिल कुमार पोरवाल निवासी मोहल्ला ओम नगर ने कोतवाली में दी तहरीर में कहा है कि बुधवार की रात वह अपनी दुकान बंद करके घर पर चला गया था। रात्रि करीब साढे 11 बजे उसकी दुकान में विद्युत शार्ट सर्किट से आग लग गई। जिससे धुंआ एवं आग की लपटें उठती देख कर पास पड़ोस के लोगों ने उसे मोबाइल के माध्यम से सूचना देते हुए कहा कि उसकी दुकान में आग लगी हुई है। जिस पर वह तुरंत दुकान पर पहुंचा। तब तक पुलिस एवं फायर स्टेशन की गाड़ी मौके पर पहुंच चुकी थी। फायर कर्मियों ने अथक परिश्रम कर आग पर काबू पाया। आग लगने से दुकान में रखे सभी उपकरण एवं शोरूम जलकर नष्ट हो गया। आग लगने से उसका करीब 24 लाख रुपए का नुकसान हो गया है। जिससे उसका बड़ा नुकसान हुआ है। पीड़ित ने मामले की रिपोर्ट दर्ज किए जाने के लिए गुहार लगाई है।

More Stories
कौशाम्बी 6 अप्रैल 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर कौशाम्बी कि कुछ महत्वपूर्ण खबरें
कौशाम्बी 6 अप्रैल 26*पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित अपराध समीक्षा गोष्ठी*
कौशाम्बी 6 अप्रैल 26*शालिनी सिंह बनी उत्तर प्रदेश कांग्रेस सोसल मीडिया विभाग की अध्यक्ष*