औरैया17दिसम्बर*माध्यमिक शिक्षक संघ ने जिला विद्यालय निरीक्षक को सौंपा ज्ञापन*
*औरैया।* उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ जनपद औरैया ने गुरुवार को जिला विद्यालय निरीक्षक को अपनी 3 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा है। जिसमें उन्होंने शिक्षकों की चयन/ प्रोन्नति प्रकरण एवं नवनियुक्त शिक्षकों के वेतन भुगतान से संबंधित मांगे रखी है।
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने गुरुवार को जिला विद्यालय निरीक्षक को दिए ज्ञापन में कहा है कि काफी लंबे समय से शिक्षकों की समस्याएं लंबित पड़ी हुई है। कहा कि 10 वर्ष सेवा एवं 22 वर्ष सेवा के उपरांत प्रदान किए जाने वाली चयन/प्रोन्नत शिक्षकों को अनुमन्य वेतन नहीं मिल पा रहा है। पिछले माह से चयन बोर्ड द्वारा चयनित कई शिक्षकों ने जनपद में विभिन्न विद्यालयों में कार्य भार ग्रहण किया है। जिसकी पत्रावलिया कार्यालय में जमा कर दी गई है। आवश्यक कार्रवाई करते हुए नियुक्त अध्यापकों का वेतनमान सुनिश्चित करना निर्धारित करें। 20 मार्च से एनपीएस की धनराशि खातों में नहीं डाली गई है। कटौती व शासकीय अंश के खातों में भिजवाना अति आवश्यक है। जिससे शिक्षकों को काटे गये वेतन के धन का लाभ प्राप्त हो सके। शिक्षकों का कहना है कि उनकी लंबित समस्याओं का अतिशीघ्र निराकरण किया जाए। जिससे शिक्षकों को समस्याओं से निजात मिल सके। ज्ञापन देने वालों में प्रमुख रूप से शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष सुनील कुमार मिश्रा, महामंत्री के अलावा अन्य लोग शामिल रहे।

More Stories
लखनऊ 6 अप्रैल 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर रात 10 बजे उत्तर प्रदेश की बड़ी खबरें……………….*
उन्नाव 6 अप्रैल 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर उन्नाव कि कुछ महत्वपूर्ण खबरें
ऐलनाबाद 6 अप्रैल 26*हरियाणा के सिरसा जिला के ऐलनाबाद के पागलखाने में बंद है यू पी की युवती