औरैया16मार्च24*नपं दिबियापुर की हुई बोर्ड बैठक सम्पन्न
दिबियापुर (औरैया) शनिवार सुबह नगर पंचायत कार्यालय में बोर्ड बैठक संपन्न हुयी। बैठक में सभी पन्द्रह वार्डों के सभासदों ने वार्ड में विकास कार्यों से सम्बधित प्रस्ताव दिए एवम वित्तीय वर्ष 2024 -2025 का बजट पेश किया गया।
बैठक में मुख्य रूप से राणानगर स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय (मिडिल) के सौंदर्यीकरण, रेलवे ओवरब्रिज के ऊपर जाने के लिये क्रासिंग के दोनों ओर सीढ़ियों के निर्माण कराने के लिये प्रस्ताव, आजाद नगर, संजय नगर एवं इन्दिरा नगर समेत अन्य वार्डों में स्थित अम्बेडकर पार्कों के सौंदर्यीकरण कराने का प्रस्ताव एवम नगर स्थित फफूंद रेलवे स्टेशन के नाम को बदलकर दिबियापुर रखा जाये इसके लिये रेलवे मंत्रालय को पत्र भेजा जाये इस पर सभी सदस्यों की सर्व सम्मति बनी।
बैठक में अधिशाषी अधिकारी विनय पाण्डेय , वरिष्ठ लिपिक नरेन्द्र सिंह राजावत, विधायक प्रतिनिधि अजय पोरवाल समेत गौसिया बानो, सुशीला पोरवाल, सीमादेवी , ममतादेवी , रेखा राजपूत , संगीता प्रकाश , राहुल दीक्षित, इन्द्रपाल सिंह , राजेश कुमार , राहुल अम्बेडकर , राजीव शर्मा, रिशी पोरवाल, कृष्णकुमार कश्यप, अभय प्रजापति एवं सचिन गुप्ता आदि सभासद मौजूद रहे ।
रिपोर्टर सत्य प्रकाश बाजपेई

More Stories
कौशाम्बी28अप्रैल26*नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में महिलाओं ने निकाली जन-आक्रोश महिला पदयात्रा*
कौशाम्बी28अप्रैल26*शांति देवी राजन बाबू महाविद्यालय में रोजगारपरक कार्यक्रम आयोजित*
कौशाम्बी28अप्रैल26*एसपी ने की जनसुनवाई फरियादियों की समस्याओं को सुना एवं समाधान हेतु दिए आवश्यक दिशा निर्देश*