औरैया16मई*मैं अपने स्व0 पिता जी के अधूरे सपनो को पूरा करने का प्रयास करूंगा-पल्लवी पाल
आज पूर्व विधायक स्व0 श्री इन्द्रपाल सिंह पाल जी प्रथम पुण्यतिथि पर उनकी बेटी पल्लवी पाल ने ब्लॉक गेट पर तथा अजीतमल दिबियापुर में भी राहगीरों को शर्बत वितरण के साथ-साथ स्वास्थ्य शिविर का आयोजन भी किया। इस अवसर पर पल्लवी जी ने कहा मैं अपने पिता जी के बताए हुये रास्ते पर चल रही हूँ और जो भी उनके अधूरे सपने रह गए मैं उनको पूरा करने का भरसक प्रयास करूँगी।
इस अवसर पर पूर्व ब्लॉक प्रमुख एवम सीनियर सेलटैक्स एडवोकेट श्री विश्वनाथ सिंह सेंगर जी ने बताया कि आज उनकी पुण्यतिथि पर हम सभी लोग एकत्रित हुए वे मेरे बहुत घनिष्ठ एवम अच्छे दोस्तों में से एक दिसत थे आज हम सबके बीच उनकी रिक्ति उनकी पुरानी यादें ताजा करती हैं अपने दोस्त को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर स्व0 इन्द्रपाल सिंह जी की तीनों बेटीयाँ पल्लवी पाल, अदिति पाल तथा डॉ0 प्रियंका पाल, ने अपनी नम आंखों से अपने स्व0 पिता जी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके बताये हुए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया।
औरैया से प्रतिभा अवस्थी न्यूज़ यूपीआजतक

More Stories
सुल्तानपुर24मई26*16 साल बाद फिर जगी कानूनगो रामकुमार यादव के परिजनों को इंसाफ की उम्मीद
सुल्तानपुर24मई26*गंगा दशहरा पर्व को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से सम्पन्न कराने हेतु पुलिस बल को किया गया ब्रीफ*
कौशाम्बी24मई26*आगामी विधानसभा चुनावों के मद्देनजर ब्लाक अध्यक्ष और मण्डल अध्यक्षों को सौंपी मतदाता सूची!*