June 24, 2025

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

औरैया16अक्टूबर*विपक्षी पार्टियां किसानों को भ्रमित कर रही-लाखन सिंह*

औरैया16अक्टूबर*विपक्षी पार्टियां किसानों को भ्रमित कर रही-लाखन सिंह*

औरैया16अक्टूबर*विपक्षी पार्टियां किसानों को भ्रमित कर रही-लाखन सिंह*

*सोंधेमऊ में हुई किसान चौपाल में कृषि राज्य मंत्री लाखन सिंह राजपूत हुए शामिल*

*दिबियापुर,औरैया।* भाजपा किसान मोर्चा की ओर से शुक्रवार को दिबियापुर विधानसभा क्ष्रेत्र के सोंधेमऊ ग्राम में किसान चौपाल का आयोजन किया गया। किसान चौपाल में उप्र सरकार के कृषि राज्यमंत्री ने किसानों को कृषि विधेयकों व केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं व जिले के विकास पर विस्तार से जानकारी दी और समस्याओं का समाधान किया।
इस दौरान कृषि राज्यमंत्री ने कहा कि विपक्षी पार्टिया देश व प्रदेश में कृषि विधेयकों को लेकर किसानों को बरगलाने का काम कर रही है। इसमें वे कभी सफल नहीं हो पाएगी। केन्द्र व राज्य सरकार किसानों की हर समस्या का समाधान करने के लिए प्रयासरत है। मंत्री ने कहा कि केन्द्र सरकार किसानों को सशक्त बनाने के लिए कृषि कानून बनाए है, जिससे किसान को अपनी फसल बेचने की आजादी मिलेगी। उन्होंने कहा कि पहले किसान नजदीकी मंडी में अपनी फसल बेचने को मजबूर था, लेकिन नया कानून बनने के बाद किसानों को यह अधिकार मिला है कि वह देश की किसी भी मंडी, व्यक्ति अथवा संस्था या कंपनी को अपने फायदे के अनुसार फसल बेच सकता है। राज्यमंत्री ने कहा कि कृषि कानून में संविदा खेती का भी प्रावधान रखा गया है। साथ ही नए कानून से किसान को अपने साथ होने वाली धोखाधड़ी से लडऩे के लिए भी कानूनन अधिकार मिला है। चौपाल में मुख्य वक्ता के रूप में किसान मोर्चा के प्रांतीय सदस्य आशाराम राजपूत ,क्षेत्रीयमंत्री किसान मोर्चा अवधेष शुक्ला , जिलाध्यक्ष डॉक्टर विनोद दुबे , गिरीश तिवारी ने कहा की कृषि बिल किसानो के हित में है ओैर आने वाले दिनो में इन बिलो से किसानो का फायदा होगा। वही कहा कि केन्द्र सरकार की ओर से जो बिल किसानो के हित में लाए गए है वह मील का पत्थर साबित होगे और जो पहले की योजनाऐ थी वह निरंतर चालू रहेगी। व सभी पदाधिकारियों ने कृषि राज्यमंत्री द्वारा जिले में कराए जा रहे विकास कार्यो पर भी प्रकाश डाला । उधर किसान चौपाल में राज्यमंत्री ने किसानों की समस्याओं को भी सुना व निस्तारण किया । वही ग्रामवासियो ने मुख्यातिथि का मालार्पण कर स्वागत किया।

Taza Khabar

Copyright © All rights reserved. | Newsever by AF themes.