औरैया15अगस्त23*स्वतन्त्रता दिवस समारोह पर समस्त पुलिस कार्यालयों/थानों में ध्वजारोहण किया गया।
औरैया से सत्यप्रकाश बाजपेयी की रिपोर्ट न्यूज़ यूपीआजतक।
राष्ट्रीय पर्व 77वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पुलिस अधीक्षक महोदया औरैया श्रीमती चारू निगम के निर्देशन में समस्त पुलिस कार्यालयों/थानों में ध्वजारोहण किया गया एवं पुलिस अधीक्षक महोदया द्वारा पुलिस अधीक्षक आवास व पुलिस लाइन में राष्ट्रीय ध्वज को सलामी देकर ध्वजारोहण किया गया। ध्वजारोहण उपरांत शपथ दिलायी गयी, उपस्थित समस्त पुलिस बल को पूरे मनोयोग व ईमानदारी से कार्य करने हेतु प्रेरित किया तथा सराहनीय कार्य करने वाले पुलिस अधि0/कर्म0गणों तथा चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया तदोपरांत पुलिस लाइन परिसर में वृक्षारोपण किया गया । इस मौके पर क्षेत्राधिकारी यातायात/ पुलिस लाइन श्री प्रदीप कुमार,मुख्य अग्निशमन अधिकारी व अन्य अधिकारी/ कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

More Stories
नई दिल्ली5अगस्त26*इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*
कौशाम्बी4अगस्त26*कर्मकारों के पंजीयन के लिए प्रत्येक विकास खण्ड में कैम्प का किया जाएगा आयोजन*
असम4जुलाई2026*और बोलो दिन भर अदानी अंबानी करनेवाले गांधी और वाड्रा परिवार ने कितना डोनेशन दिया*