औरैया14फरवरी*कांग्रेस प्रत्याशी सरिता दोहरे को मिल रहा सभी वर्गों का साथ
औरैया/ सोमवार को 204 (सु०) सदर विधानसभा की कांग्रेस प्रत्याशी श्रीमती सरिता दोहरे का औरैया क्षेत्र में सधन जनसम्पर्क कर मतदाताओ का आशीर्वाद प्राप्त किया और प्रियंका गांधी जी की प्रतिज्ञा को घर-घर तक पहुंचाया साथ ही आने वाली 20 तारीख को कांग्रेस में वोट देने की अपील की। इस मौके पर सरिता दोहरे ने कहा कि कांग्रेस के नेतृत्व में प्रदेश का विकास होगा पिछली सरकारों में विकास कार्य रुक गया था कांग्रेस प्रत्याशी को
स्वतन्त्रता सेनानी परिवार के सदस्यों समाजसेवियों, अधिवक्ताओं, व्यापारियों ने भरपूर जनसमर्थन सहयोग एवं आशीर्वाद देकर कांग्रेस को पूर्ण बहुमत से विजय बनाने का संकल्प लिया। इस मौके पर ज्ञानप्रकाश पांडेय, आन्नदनाथ, आलोक रावत, मो० जुनैद, शकील खान, अखिलेश कुमार, राजीव सिंह, करीम बाबा, प्रकाश दुबे, डॉ० वेद प्रकाश, त्रिलोकीनाथ गुप्ता, शेखर मिश्रा, अबरार हुसैन, दिलीप गुप्ता, मो० नफीस, राजेन्द्र आर्य, रजिया खान, मन्नी लाल कोरी, जगदीश कठेरिया, लाल सिंह नायक आदि कांग्रेसी नेताओ को प्रत्याशी सरिता दोहरे ने कांग्रेस का पट्टा पहनाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर शरद अग्रवाल, रामु पेंटर, मो० नदीम, ओमकार अग्निहोत्री, चंद्रशेखर अग्निहोत्री, एडवोकेट शैलेन्द्र प्रजापति, राजाबेटी, शिव शंकर लाल दुबे आदि सैकड़ों कांग्रेसी मौजूद रहे

More Stories
पूर्णिया बिहार 3 अप्रैल26 स्वच्छता की दिशा में बड़ा कदम: लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान की शुरुआत
बांदा23अप्रैल26* साइबर ठगी/ फ्रॉड के शिकार पीड़ित/व्यक्ति के खाते में कुल 04 लाख 23 हजार 200 रुपए कराए गए वापस ।*
कानपुर नगर 3 अप्रैल 26*कई महीनो से कई गांव के ग्रामीण तरस रहे हैं बूंद बूंद पानी को