औरैया14जुलाई*प्रधानमंत्री द्वारा जनपद जालौन में भ्रमण कार्यकम को लेकर औरैया जिले में डीएम,एसपी ने की रूट डायवर्जन की व्यवस्था*
*औरैया।* आगामी 16 जुलाई को देश के प्रधानमंत्री नरेंद मोदी जी द्वारा जनपद जालौन में भ्रमण कार्यक्रम को सकुशल सम्पन्न कराये जाने के दृष्टिगत आज गुरुवार की शाम 4 बजे से आगामी 16 जुलाई की शाम 8 बजे तक जिलाधिकारी प्रकाश चन्द्र श्रीवास्तव व पुलिस अधीक्षक चारू निगम के निर्देशानुसार यातायात पुलिस औरैया द्वारा बैरियर लगाकर भारी वाहनो तथा वाणिज्यिक वाहनो का रुट डायवर्जन निम्न प्रकार किया जा रहा जिससे आम जनमानस को यातायात में परेशानी न हो।
जालौन रोड पर जाने वाले वाहनों को कानपुर -दिल्ली मार्ग पर डाइवर्ट किया जाएगा। जालौन चौराहा तथा देवकली चौराहे से जालौन जाने वाले भारी वाहनो तथा वाणिज्यिक वाहनो का पूर्णता प्रतिबंधित रहेगे। नवनिर्मित बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे पर लाभार्थियों की बसों तथा सड़क निर्माण में लगे अनुबंधित वाहनों के अतिरिक्त अन्य वाहनों का आवागमन वीआईपी सुरक्षा के दृष्टिगत पूर्णतया प्रतिबंधित किया जाता है। डीएम, एसपी ने जनपदवासियों से देश के प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के सुचारु संचालन में अपना सहयोग प्रदान करने की अपील की है।
More Stories
सुल्तानपुर 22 अक्टूबर 26*भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष मनीषा पांडेय की स्कार्पियों ने दो कांस्टेबल को मारी टक्कर
कानपुर22 अक्टूबर 26*नकली और एक्सपायरी सीमेंट सिंडिकेट पर बड़ा खुलासा, पुलिस की लापरवाही पर कोर्ट नाराज।
अयोध्या 22 अक्टूबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर अयोध्या की कुछ महत्वपूर्ण खबरें