औरैया14अक्टूबर*दशहरा की पूर्व संध्या पर सजी टेसू= झेझी की दुकाने*
*कंचौसी,औरैया।* शारदीय नवरात्रि के समापन के उपरांत शुक्रवार को दशहरा की पूर्व संध्या पर दुकानदारों ने झेझी-टेसू की दुकानें सजा रखी हैं , लेकिन दुकानों पर ग्राहक बहुत कम ही दिख रहे हैं। दशहरा से कस्वा व ग्रामीण बस्ती मे टेसू- झोझी घुमाने के लिए लडके लडकियो की टोली घर- घर जायेगी। शरद पूर्णिमा को इनकी बरात निकाल कर दोनो की शादी संपन्न होगी। इसके बाद नहर तालाब पोखर के घटो पर धूम धाम से विसर्जन होगा। उसी दिन से हिन्दू रीति रिवाज के अनुसार सहालग की शुरुआत होगी। इसी को ध्यान मे रख कर मिट्टी के बर्तन बनाने वाले परिवार इनको नहर बाजार पुल पर बिक्री के लिए सजाये रखे है। इनकी कीमत बीस रूपये से पचास रूपये एक टेसू व एक झोझी की है , जिनके गुरुवार को बाजार मे खरीददार कम दिखाई दे रहे है।
More Stories
मथुरा 20 अक्टूबर 26*न्यया नहीं मिला तो भाजपा छोड़ेंगी पिंकी द्विवेदी
नई दिल्ली 20 अक्टूबर 2026* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह की देश-राज्यों से बड़ी खबरें..*
नई दिल्ली 20 अक्टूबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर *आज का राशिफल*